फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Raised awareness about wildlife conservation

Rishikesh News: वन्यजीव संरक्षण के प्रति किया जागरूक

Thu, 08 Oct 2026 04:36 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 08 Oct 2026 04:36 PM IST
विज्ञापन
Raised awareness about wildlife conservation
वन्यजीव सप्ताह के अंतर्गत बृहस्पतिवार को खानपुर रेंज के शाह मंसूर अनुभाग स्थित राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय लालवाला मजबता में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में वन विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों ने छात्र-छात्राओं को वन्यजीव संरक्षण व पर्यावरण के महत्व की जानकारी दी। इस दौरान विद्यार्थियों को वन्यजीवों के प्राकृतिक आवास की सुरक्षा, वन्यजीवों के महत्व और मानव-वन्यजीव संघर्ष को कम करने के उपायों के बारे में विस्तार से बताया गया। अधिकारियों ने कहा कि वन्यजीव पर्यावरण संतुलन बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इनके संरक्षण के लिए समाज के प्रत्येक व्यक्ति को जागरूक होना जरूरी है। वन विभाग के कर्मचारियों ने विद्यार्थियों को वन एवं वन्यजीव संरक्षण में उनकी भूमिका के बारे में भी जानकारी दी। कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों में वन्यजीवों और पर्यावरण के प्रति जागरूकता बढ़ाने के साथ ही संरक्षण की भावना विकसित करना रहा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed