फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Students Seek Leadership That Delivers Beyond Promises

Rishikesh News: वादों से इतर काम करने वाले नेतृत्व की तलाश में छात्र-छात्राएं

Mon, 14 Sep 2026 07:05 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश Updated Mon, 14 Sep 2026 07:05 PM IST
विज्ञापन
Students Seek Leadership That Delivers Beyond Promises
- प्रचार अभियान तेज, छात्रों की समस्याओं के समाधान को लेकर प्रत्याशियों से उम्मीदें
विज्ञापन

ऋषिकेश। श्री देव सुमन उत्तराखंड विश्वविद्यालय के पं. ललित मोहन शर्मा परिसर में छात्र संघ चुनाव का प्रचार अभियान इन दिनों जोर-शोर से चल रहा है। विभिन्न पदों के प्रत्याशी छात्र-छात्राओं से संपर्क कर अपने पक्ष में मतदान की अपील कर रहे हैं। चुनाव को लेकर परिसर में छात्र-छात्राओं के बीच खासा उत्साह और हलचल देखने को मिल रही है।

छात्र-छात्राएं अपने प्रतिनिधियों के चयन को लेकर उत्सुक हैं और प्रत्याशियों के मुद्दों व चुनावी वादों पर चर्चा कर रहे हैं। विद्यार्थियों का कहना है कि वे ऐसे छात्र संघ पदाधिकारी चाहते हैं, जो केवल चुनाव के दौरान किए गए वादों तक सीमित न रहें, बल्कि पूरे वर्ष छात्रों के बीच मौजूद रहकर उनकी समस्याओं के समाधान के लिए संघर्ष करें।
विज्ञापन


छात्रों के मुताबिक शिक्षा, परिसर की व्यवस्थाओं, छात्र सुविधाओं और अन्य समस्याओं को प्रभावी ढंग से विश्वविद्यालय प्रशासन के सामने उठाने वाला छात्र नेतृत्व उनकी प्राथमिकता है। ऐसे में आगामी चुनाव में प्रत्याशियों की सक्रियता और उनके मुद्दे छात्रों के बीच चर्चा का प्रमुख विषय बने हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


- छात्र संघ अध्यक्ष ऐसा होना चाहिए जो परिसर में सुरक्षा व्यवस्था को प्राथमिकता दे, सीसीटीवी कैमरों को सक्रिय कराए और एक सुरक्षित वातावरण सुनिश्चित करे। -प्रतीक पाल,बीए प्रथम सेमेस्टर
- छात्र संघ पदाधिकारी ऐसे होने चाहिए जो केवल चुनाव तक सीमित न रहे, बल्कि पूरे साल छात्रों की समस्याओं को सुनने और हल कराने के लिए आसानी से उपलब्ध रहें। -शिक्षा रावत,बीए प्रथम सेमेस्टर
- कैंटीन की सुविधा, पीने के साफ पानी की व्यवस्था और विशेष रूप से छात्राओं के लिए साफ-सुथरे शौचालयों की सुविधा सुनिश्चित करने वाले प्रतिनिधि को प्राथमिकता दी जाएगी। -सोनी,बीए प्रथम सेमेस्टर

- लाइब्रेरी में नई पुस्तकों की उपलब्धता, कक्षाओं के नियमित संचालन और करियर गाइडेंस सेमिनार आयोजित कराने की सोच रखने वाले प्रत्याशी होना चाहिए। -आदित्य पयाल, प्रथम सेमेस्टर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed