{"_id":"6a35430517dd2cc026068a0e","slug":"three-bodies-recovered-from-pashulok-barrage-rishikesh-news-c-38-1-sdrn1040-142867-2026-06-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rishikesh News: पशुलोक बैराज से तीन शव बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rishikesh News: पशुलोक बैराज से तीन शव बरामद
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
ऋषिकेश। गंगा नदी में पूर्व में डूबे व्यक्तियों की तलाश के लिए एसडीआरएफ का सघन सर्च एवं रेस्क्यू अभियान जारी है। एसडीआरएफ ने पशुलोक बैराज से तीन शव बरामद किए हैं। तीनों पूर्व में विभिन्न स्थानों पर गंगा में नहाते समय तेज बहाव की चपेट में आने से बह गए थे।
एसडीआरएफ टीम को शुक्रवार को सर्च अभियान के दौरान पशुलोक बैराज के चैनल में तीन शव दिखाई दिए। टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए बैराज की चैन मशीन की सहायता से अत्यंत सावधानी के साथ तीनों शवों को बाहर निकाला। इसके बाद शिनाख्त के लिए संबंधित परिजनों को बुलाया गया तथा आवश्यक वैधानिक कार्रवाई के लिए शवों को स्थानीय पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया। एसडीआरएफ निरीक्षक कवींद्र सजवाण ने बताया कि तीनों शवों की पहचान शैलेंद्र महावर (30), निवासी ग्वालियर, मध्य प्रदेश जो फूलचट्टी के समीप गंगा नदी में डूब गए थे। शौर्य नागर (20), पुत्र कृष्णपाल, निवासी बिसरख जलालपुर, जनपद गौतमबुद्ध नगर, उत्तर प्रदेश जाे तपोवन स्थित साईं घाट पर गंगा नदी में डूब गए थे।
वहीं, मनीष आर्य, पुत्र कुंदन कुमार आर्य, निवासी जय विहार, नांगली, उत्तम नगर, दिल्ली, थाना कोतवाली ऋषिकेश क्षेत्र के चंद्रेश्वर घाट पर डूबे दंपती में से लापता थे, के रूप में पहचान हुई है। एसडीआरएफ ने गंगा तटों और घाटों पर आने वाले श्रद्धालुओं एवं पर्यटकों से अपील की है कि वे निर्धारित सुरक्षा मानकों का पालन करें, चेतावनी संकेतों की अनदेखी न करें और प्रतिबंधित क्षेत्रों में नदी में प्रवेश करने से बचें।