{"_id":"6af1c6fc7353997c8005d716","slug":"devotees-throng-dargah-sabir-pak-on-diwali-roorkee-news-c-5-1-drn1027-1108737-2026-11-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Roorkee News: दीपावली पर दरगाह साबिर पाक में उमड़े जायरीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Roorkee News: दीपावली पर दरगाह साबिर पाक में उमड़े जायरीन
विज्ञापन
दीपावली पर दरगाह हजरत साबिर पाक में जायरीनों की भारी भीड़ उमड़ी। विभिन्न स्थानों से आए जायरीनों ने दरगाह पर चादर पेश कर अमन चैन की दुआएं मांगी। दीपावली के मौके पर जायरीनों ने दरगाह परिसर में दीये और मोमबत्तियों को जलाकर भाईचारे का संदेश दिया।
दरगाह साबिर पाक में सभी धर्मों के लोग जियारत करने के लिए आते हैं और मन्नतें मांगते हैं। दीपावली के त्योहार के मौके पर दिल्ली, बरेली, आगरा, मुरादाबाद, रामपुर, बिजनौर, पंजाब, हरियाणा और सहारनपुर सहित विभिन्न स्थानों से जायरीन बसों के माध्यम से कलियर पहुंचे। दरगाह में सभी धर्मों के लोगों ने दीये जलाकर दीपावली की खुशियां साझा कीं और एक-दूसरे को बधाई दीं।
बताया जाता है कि दीपावली और होली के त्योहार पर जादू-टोना करने वाले सक्रिय हो जाते हैं। इससे बचने के लिए लोग वलियों के दरबार में हाजिरी लगाते हैं और अपनी मन्नत मांगते हैं। दो दिनों से दरगाह साबिर पाक में भीड़भाड़ रही। दरगाह साबिर पाक के साहिबजादा शाह यावर अली साबरी ने बताया कि दरगाह से हमेशा भाईचारे, मोहब्बत और सामाजिक सौहार्द का संदेश दिया जाता है। यहां सभी धर्मों के लोग अपनी मुरादें और मन्नतें मांगने आते हैं। दीपावली पर दरगाह साबिर पाक में जायरीन जियारत करने के लिए आते हैं और गंगा-जमुनी तहजीब की अनूठी मिसाल पेश करते हैं।