फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Five-year-old child dies after falling from roof

Roorkee News: छत से गिरकर पांच वर्षीय बच्चे की मौत

Sun, 19 Jul 2026 11:29 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 19 Jul 2026 11:29 PM IST
विज्ञापन
Five-year-old child dies after falling from roof
नगर के मोहल्ला किला चिड़िया कोट में छत पर खेल रहा पांच वर्षीय मासूम नीचे गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। हायर सेंटर ले जाते समय रास्ते में ही बच्चे ने दम तोड़ दिया। मासूम की मौत से परिवार में कोहराम मच गया है।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जनपद के सिकरी गांव निवासी अदनान का परिवार मंगलौर के मोहल्ला किला चिड़िया कोट में अपनी रिश्तेदारी में आया हुआ था। रविवार सुबह अदनान का पांच वर्षीय बेटा अरसलान घर की छत पर खेल रहा था। खेलते समय अचानक उसका पैर फिसला और वह सीधे नीचे जा गिरा। बच्चे को नीचे गिरता देख परिजनों में चीख-पुकार मच गई।
विज्ञापन

गंभीर रूप से घायल अरसलान को आनन-फानन स्थानीय अस्पताल ले जाया गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया। परिजन उसे लेकर हायर सेंटर के लिए निकले लेकिन रास्ते में ही मासूम ने दम तोड़ दिया। बच्चे की मौत की सूचना मिलते ही परिवार में मातम छा गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना के बाद परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बिना और किसी भी कानूनी कार्रवाई से इनकार करते हुए शव को सुपुर्द-ए-खाक कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed