Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   Demanded a swift resolution to the demands

Rudraprayag News: मांगों के शीघ्र समाधान की उठाई मांग

Mon, 09 Nov 2026 07:32 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग Updated Mon, 09 Nov 2026 07:32 PM IST
विज्ञापन
Demanded a swift resolution to the demands
फोटो -----
विज्ञापन


रुद्रप्रयाग। माध्यमिक एवं जूनियर हाईस्कूल मिनिस्ट्रियल एवं कार्मिक एसोसिएशन ने अशासकीय विद्यालयों की समस्याओं को लेकर मुख्य शिक्षा अधिकारी को नौ सूत्रीय ज्ञापन सौंपा है। संगठन ने मांगों पर शीघ्र समाधान करने की अपील की। मांगों में अशासकीय विद्यालयों के विद्यार्थियों को निशुल्क गणवेश और टैबलेट योजना का लाभ देने, विद्यालयों की मरम्मत, रंग-रोगन के लिए लघु अनुदान देने, लंबित एसीपी मामलों के निस्तारण और सेवानिवृत्त कर्मचारियों को उपार्जित अवकाश के नकदीकरण का लाभ देने, विभागीय कार्यों के लिए यात्रा भत्ता मद आवंटित करने, कर्मचारियों को राजकीय विद्यालयों में अटैच करने पर रोक लगाने और केदारनाथ यात्रा ड्यूटी का लंबित यात्रा भत्ता भुगतान करने आदि की भी मांग है। उन्होंने चेतावनी दी किभुगतान नहीं होने पर अगले वर्ष केदारनाथ यात्रा ड्यूटी का बहिष्कार किया जाएगा। इस मौके पर संगठन के अध्यक्ष अमित कंडारी, महामंत्री अनुराग जगवाण, कोषाध्यक्ष महेंद्र सजवाण, पूर्व अध्यक्ष प्रदीप बंगारी, पूर्व जिला महामंत्री जसपाल आर्य और संजीव रौथाण सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed