{"_id":"6ae09e9762e0d0e8950ff165","slug":"one-hour-traffic-jam-in-sirobagar-rudraprayag-news-c-52-1-vkn1009-121835-2026-10-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rudraprayag News: सिरोबगड़ में लगा एक घंटे तक जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rudraprayag News: सिरोबगड़ में लगा एक घंटे तक जाम
Tue, 27 Oct 2026 06:22 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
Updated Tue, 27 Oct 2026 06:22 PM IST
विज्ञापन
फोटो
रुद्रप्रयाग। बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग के सिरोहबगड़ क्षेत्र में निर्माण कार्य के कारण जाम लग रहा है। मंगलवार को भी यहां एक घंटे तक जाम लगा रहा। इससे हाईवे पर आवाजाही प्रभावित होने के साथ ही यात्रियों और स्थानीय लोगों को परेशानी झेलनी पड़ी। वहीं रुद्रप्रयाग बाजार में भी जाम की समस्या बनी है। त्योहारी सीजन होने के कारण नगर में वाहनों का दबाव बढ़ रहा है। इससे नगर में बार-बार जाम लग रहा है।
सिरोहबगड़ में निर्माण कार्य के कारण यहां बार-बार जाम लग रहा है। दूसरी ओर नगर के बाजार में यातायात का दबाव से लोगों की मुश्किलें बढ़ा रही है। वहीं रुद्रप्रयाग बाईपास मार्ग की खराब स्थिति के कारण भी लोगों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। यातायात निरीक्षक कैलाश शर्मा ने बताया कि जाम को नियंत्रित करने और यातायात व्यवस्था सुचारु बनाए रखने के लिए पुलिसकर्मी तैनात हैं। पुलिस लगातार यातायात को व्यवस्थित करने का प्रयास कर रही है।