{"_id":"68bd8f0086f2fd43a40af486","slug":"rudraprayag-six-vice-presidents-and-eight-ministers-included-in-bjp-district-executive-rudraprayag-news-c-52-1-sdrn1032-114915-2025-09-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"रुद्रप्रयाग : भाजपा जिला कार्यकारिणी में छह उपाध्यक्ष व आठ मंत्री शामिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रुद्रप्रयाग : भाजपा जिला कार्यकारिणी में छह उपाध्यक्ष व आठ मंत्री शामिल
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
Updated Sun, 07 Sep 2025 07:26 PM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
रुद्रप्रयाग। भाजपा संगठन की ओर से जिला कार्यकारिणी का विस्तार किया गया है। संगठन ने नए पदाधिकारियों की सूची जारी करते हुए 21 कार्यकर्ताओं को टीम में जगह दी है। छह उपाध्यक्ष और आठ मंत्री शामिल किए गए हैं।
जिलाध्यक्ष भारत भूषण भट्ट ने बताया कि पार्टी प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट की सहमति के बाद जिला कार्यकारिणी का विस्तार किया गया है जिसमें विनोद देवशाली, भूपेंद्र सिंह भंडारी, जय प्रकाश सेमवाल, रीना बिष्ट, अनिल कोटियाल और पार्वती गोस्वामी को जिला उपाध्यक्ष बनाया गया है। वहीं अरुण चमोली, राय सिंह राणा, सरला भट्ट, बीना राणा, धूम सिंह राणा, भूपेंद्र सिंह बिष्ट, गौरव चौधरी व मगन सिंह नेगी को जिला मंत्री, कुलवीर सिंह रावत को कोषाध्यक्ष, सुनील नौटियाल को जिला कार्यालय मंत्री, मातबर सिंह राणा को जिला सह कार्यालय मंत्री, केशव बहुगुणा को जिला आईटी संयोजक, भगवान सिंह रावत को जिला सोशल मीडिया संयोजक, मानवेंद्र कुमार को जिला सोशल मीडिया सह संयोजक बनाया गया है। वहीं लगातार चौथी बार सतेंद्र सिंह बत्र्वाल को जिला मीडिया संयोजक की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
कांग्रेस : ऑब्जर्वरों ने टटोली कार्यकर्ताओं की नब्ज
रुद्रप्रयाग। कांग्रेस संगठन सृजन अभियान के तहत कांग्रेस कमेटी के आब्जर्वर हिम्मत सिंह पटेल, शांति प्रसाद भट्ट, नीरज त्यागी और प्रकाश रावत ने पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। इस दौरान संगठन की मजबूती के लिए विचार-विमर्श किया गया। रविवार को कांग्रेस कमेटी के आब्जर्वर मयाली पहुंचे और संगठन सृजन अभियान के बारे में कार्यकर्ताओं को जानकारी दी। कहा कि जिला स्तर पर संगठन को मजबूत करने के लिए सभी कार्यकर्ताओं से रायशुमारी की जा रही है। इस मौके पर जिलाध्यक्ष कुंवर सिंह सजवाण, प्रदीप थपलियाल, वीरेंद्र बुटोला, राजेंद्र सिंह रावत, अजय पुंडीर, राकेश बिजल्वाण, विजय सिंह पंवार, हयात सिंह राणा और कुलदीप कंडारी आदि मौजूद थे। संवाद

Trending Videos