{"_id":"6aeb2eeaea8f4e937104c63d","slug":"traffic-arrangements-in-uttarkashi-will-be-altered-during-diwali-tehri-news-c-54-1-uki1010-123174-2026-11-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Tehri News: दिवाली पर उत्तरकाशी में बदली रहेगी यातायात व्यवस्था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Tehri News: दिवाली पर उत्तरकाशी में बदली रहेगी यातायात व्यवस्था
Wed, 04 Nov 2026 06:41 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
Updated Wed, 04 Nov 2026 06:41 PM IST
विज्ञापन
बाजार में वाहनों के प्रवेश रहेंगे प्रतिबंधित
उत्तरकाशी। दीपावली पर खरीदारी के लिए बाजारों में उमड़ने वाली भीड़ को देखते हुए उत्तरकाशी पुलिस ने शहर की यातायात व्यवस्था में बड़ा बदलाव किया है। पांच से आठ नवंबर तक शहर में विशेष ट्रैफिक प्लान लागू रहेगा। इस दौरान बाजार क्षेत्र में वाहनों की आवाजाही नियंत्रित की जाएगी। लोगों को निर्धारित पार्किंग स्थलों पर वाहन खड़े कर पैदल बाजार पहुंचना होगा।
पुलिस की ओर से जारी यातायात प्लान के अनुसार, धरासू की ओर से आने वाले वाहनों को मनेरा और बड़ेथी बाईपास से डायवर्ट कर जोशियाड़ा स्थित ट्रक यूनियन पार्किंग में खड़ा कराया जाएगा। भटवाड़ी और हर्षिल से आने वाली टैक्सियों को भद्री स्टैंड से आगे नीचे आने की अनुमति नहीं होगी। निजी वाहन संस्कृत महाविद्यालय से भद्री स्टैंड तक निर्धारित स्थानों पर पार्क किए जा सकेंगे।
यातायात का दबाव बढ़ने पर तेखला से वाहनों को इंद्रावती और जोशियाड़ा पार्किंग की ओर भेजा जाएगा। वहीं, देहरादून, हरिद्वार और ऋषिकेश की ओर से आने वाले यात्री वाहनों का शहर में प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। गंगोत्री जाने वाले वाहनों के लिए बड़ेथी बाईपास से बैराज तिराहा, एनआईएम बैंड, एमडीएस स्कूल, मानपुर तिराहा और तेखला मार्ग निर्धारित किया गया है। मानपुर-साल्ड रोड से आने वाले वाहन इंद्रावती पार्किंग में, जबकि साल्ड बैंड और ज्ञानसू की ओर से आने वाले वाहन दरबार बैंड पार्किंग में खड़े होंगे।
विज्ञापन
गंगोत्री और हर्षिल से आने वाले वाहनों को भी निर्धारित तेखला डायवर्जन रूट से आवागमन करना होगा। ट्रक यूनियन ग्राउंड जोशियाड़ा, इंद्रावती पार्किंग, दरबार बैंड ज्ञानसू और बस अड्डे को पार्किंग स्थल बनाया गया है। भारी वाहनों का बाजार क्षेत्र में सुबह 9 से रात 9 बजे तक प्रवेश पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। रोटेशन बसों और आवश्यक सेवाओं के वाहनों को छूट दी गई है। उत्तरकाशी पुलिस ने वाहन चालकों से निर्धारित पार्किंग स्थलों का उपयोग करने और पुलिसकर्मियों के निर्देशों का पालन करने को कहा है।