उत्तराखंड: जेसीज पब्लिक स्कूल में मुख्यमंत्री युवा मंथन, कहा- युवा शक्ति उत्तराखंड की सबसे बड़ी ताकत
रुद्रपुर के जेसीज पब्लिक स्कूल में मुख्यमंत्री युवा मंथन कार्यक्रम आयोजित हुआ, जिसमें मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विद्यार्थियों के सवाल सुने।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रुद्रपुर के निजी स्कूल में ‘मेरे सपनों का उत्तराखंड’ विषय पर आयोजित मुख्यमंत्री युवा विद्यार्थी मंथन कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। कार्यक्रम में सीएम ने रुद्रपुर और आसपास के क्षेत्रों के स्कूलों से आए 800 से अधिक छात्र-छात्राओं से संवाद कर उनके विचारों, सुझावों और भविष्य के उत्तराखंड को लेकर उनकी परिकल्पनाओं को जाना। मुख्यमंत्री ने छात्रों की जिज्ञासाओं का समाधान करते हुए उनका मार्गदर्शन भी किया। उन्होंने युवा शक्ति को उत्तराखंड की सबसे बड़ी ताकत बताया।
उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों की ऊर्जा, सोच और विकसित उत्तराखंड के प्रति उनकी प्रतिबद्धता उत्साहवर्धक है। प्रदेश की भावी पीढ़ी सशक्त, आत्मनिर्भर और जागरूक बने, यही सरकार की प्राथमिकता है। सीएम ने कहा कि युवाओं के विचार और सुझाव उत्तराखंड के विकास की दिशा तय करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं। शिक्षा के साथ युवाओं को रोजगार, कौशल विकास, नवाचार और उद्यमिता के बेहतर अवसर उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल है। कार्यक्रम में कक्षा छह से लेकर इंटरमीडिएट तक के विद्यार्थी शामिल रहे।
बच्चों के बीच में पहुंचकर हौसला बढ़ाया, सेल्फी ली
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने स्कूल परिसर में विद्यार्थियों से बातचीत कर उनका हौसला बढ़ाया। कार्यक्रम के बाद सीएम ने बच्चों के साथ सेल्फी भी ली। फोटो को बच्चों ने यादगार बताया। इससे पहले मेयर विकास शर्मा ने सीएम का स्वागत किया। कार्यक्रम में दायित्वधारी अनिल कपूर डब्बू, रामपाल सिंह, दिनेश मानसेरा, उत्तम दत्ता, फरजाना बेगम, पूर्व विधायक राजेश शुक्ला, जिलाध्यक्ष कमल जिंदल, डीएम नितिन सिंह भदौरिया, एसएसपी अजय गणपति, शिक्षक आदि मौजूद रहे।
2.67 लाख छात्रों ने भेजे निबंध
मुख्यमंत्री ने कहा कि विकसित भारत-विकसित उत्तराखंड के संकल्प को साकार करने के लिए शिक्षा, रोजगार, नवाचार, कौशल विकास, पर्यटन, कृषि, खेल और तकनीक सहित प्रत्येक क्षेत्र को सशक्त बनाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि मेरे सपनों का उत्तराखंड प्रतियोगिता को प्रदेश के विद्यार्थियों का व्यापक समर्थन मिला है। अभियान के तहत प्रदेशभर के 2,67,744 विद्यार्थियों ने अपने निबंध एवं विचार भेजे हैं। देहरादून में बन रही देश की पांचवीं सबसे बड़ी साइंस सिटी
विज्ञान के क्षेत्र में युवाओं को बढ़ावा देने का जिक्र करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि देहरादून में देश की पांचवीं सबसे बड़ी साइंस सिटी का निर्माण किया जा रहा है। इसका उद्देश्य राज्य के होनहार विद्यार्थियों को साइंस और टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में नेतृत्व करने का अवसर देना है। नेतृत्व क्षमता पर प्रकाश डालते हुए उन्होंने कहा कि खेल, चिकित्सा, विज्ञान, मीडिया और उद्योग में उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यक्ति अपने-अपने क्षेत्र में सच्चे लीडर होते हैं। उन्होंने युवाओं से पीएम नरेंद्र मोदी के विकसित भारत के संकल्प से जुड़ने का आह्वान किया और सभी को रक्षाबंधन की बधाई दी।
#WATCH | Rudrapur: Uttarakhand Chief Minister Pushkar Singh Dhami is participating in the ‘Chief Minister Yuva Vidyarthi Manthan’ programme being held at the JCS Public School Ground in Udham Singh Nagar. pic.twitter.com/PXKGTCxW9X— ANI UP/Uttarakhand (@ANINewsUP) August 27, 2026