फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Earrings pulled from the ears of a woman going on duty in rudrapur

UK: ड्यूटी पर जा रही महिला के कान से कुंडल खींचे, पीछा कर लोगों ने छुड़ाए जेवर; झपट्टमार फरार

Sun, 19 Jul 2026 11:30 PM IST
Heera अमर उजाला नेटवर्क, रुद्रपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रुद्रपुर Published by: Heera Updated Sun, 19 Jul 2026 11:30 PM IST
सार

ड्यूटी पर जा रही एक महिला से शनिवार सुबह दिनदहाड़े झपट्टामार ने कानों के कुंडल खींच लिए। हालांकि महिला की सूझबूझ और राहगीरों की तत्परता से दोनों कुंडल बरामद कर उसे वापस दिला दिए गए। भीड़ का फायदा उठाकर आरोपी मौके से फरार हो गया।

विज्ञापन
Earrings pulled from the ears of a woman going on duty in rudrapur
अपराध - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

रुद्रपुर के सिडकुल क्षेत्र में ड्यूटी पर जा रही एक महिला से शनिवार सुबह दिनदहाड़े झपट्टामार ने कानों के कुंडल खींच लिए। हालांकि महिला की सूझबूझ और राहगीरों की तत्परता से दोनों कुंडल बरामद कर उसे वापस दिला दिए गए। भीड़ का फायदा उठाकर आरोपी मौके से फरार हो गया।

विज्ञापन

शिमला बहादुर वार्ड नंबर-1 निवासी मीना देवी ने बताया कि वह मूल रूप से बरेली जिले के शाही (शीशगढ़) क्षेत्र की रहने वाली हैं। शनिवार सुबह करीब सात बजे वह सिडकुल स्थित एक कंपनी में ड्यूटी के लिए पैदल जा रही थीं। इसी दौरान पीछे से आ रहे एक युवक ने उन्हें दो-तीन बार आवाज लगाई लेकिन उन्होंने ध्यान नहीं दिया।

विज्ञापन

आरोप है कि कुछ दूर आगे बढ़ने पर युवक ने पीछे से आकर उनके दोनों कानों पर झपट्टा मारते हुए कुंडल खींच लिए। अचानक हुए हमले से घबराई महिला ने शोर मचाया। आवाज सुनकर आसपास मौजूद राहगीरों ने युवक का पीछा कर उसे पकड़ लिया। तलाशी लेने पर उसके पास से दोनों कुंडल बरामद कर महिला को लौटा दिए गए। इसी बीच मौके पर भीड़ बढ़ने और अफरा-तफरी का फायदा उठाकर आरोपी लोगों को चकमा देकर फरार हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

सीसीटीवी कैमरों की फुटेज के आधार पर आरोपी की तलाश और मामले की जांच की जा रही है। इस मामले में तहरीर मिलने के बाद नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। -उत्तम सिंह नेगी, एसपी सिटी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed