{"_id":"6a95e7901612b07c0702637b","slug":"lakheda-elected-president-of-shriramleela-committee-kundeshwari-kashipur-news-c-235-1-ksp1008-148190-2026-09-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: लखेड़ा चुने गए श्रीरामलीला कमेटी कुंडेश्वरी के अध्यक्ष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: लखेड़ा चुने गए श्रीरामलीला कमेटी कुंडेश्वरी के अध्यक्ष
Tue, 01 Sep 2026 02:14 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Tue, 01 Sep 2026 02:14 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
काशीपुर। श्रीरामलीला कमेटी कुंडेश्वरी की बैठक में कमेटी के पदाधिकारियों का चुनाव हुआ। इसमें राकेश मोहन लखेड़ा अध्यक्ष व अमित घिल्डियाल को प्रबंधक चुना गया। किसान इंटर कॉलेज कुंडेश्वरी में हुई बैठक में रामलीला की तैयारियों पर चर्चा की गई। रामलीला का शुभारंभ आठ अक्तूबर से होगा। 20 अक्तूबर को किसान इंटर कॉलेज में दशहरा मेला आयोजित किया जाएगा। 21 को श्रीराम के राज्याभिषेक (राजतिलक) के साथ रामलीला का समापन होगा। रामलीला के पात्रों की तालीम व रिहर्सल 7 सितंबर से शुरू होगी। बैठक में सर्वसम्मति से राकेश मोहन लखेड़ा को अध्यक्ष, गिरजेश खुल्बे को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, महक सिंह व उमेश तिवारी को उपाध्यक्ष, अमित घिल्डियाल को प्रबंधक, मुकेश नेगी को उप-प्रबंधक व आनंद बिष्ट को मंच संचालक चुना गया। वहीं अजय कुमार को उप सचिव, वीरेंद्र बिष्ट को कोषाध्यक्ष और प्रकाश चंद को उपकोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई जबकि उमेश प्रजापति व जितेंद्र चौधरी को निर्देशक का दायित्व सौंपा गया। संवाद
विज्ञापन