{"_id":"6aeb7bc804e1c3f1f80ebcba","slug":"the-slaying-of-meghnad-and-ravana-was-enacted-during-the-ramlila-at-kalapul-khatima-news-c-236-1-ktm1001-116317-2026-11-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: कालापुल की रामलीला में मेघनाद, रावण वध का हुआ मंचन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: कालापुल की रामलीला में मेघनाद, रावण वध का हुआ मंचन
Thu, 05 Nov 2026 12:09 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Thu, 05 Nov 2026 12:09 AM IST
विज्ञापन
खटीमा। आदर्श रामलीला कमेटी नगला तराई की ओर से आयोजित रामलीला मंचन में मेघनाद और रावण वध तक के प्रसंगों का मंचन किया गया। कालापुल स्थित स्व. खीम सिंह धामी पूर्व माध्यमिक विद्यालय में आयोजित रामलीला मंचन में चौड़ापानी, दमगड़ा, नगला तराई, बीसबीघा, खेलड़िया, सुखापुल आदि गावों से काफी संख्या में लोग पहुंचे। वहां दान सिंह धामी, अनीता कठायत, ग्राम प्रधान देवेंद्र मेहरा, हरीश रुमाल, शुभम महर, भूपेंद्र ऐरी, जगमोहन धामी, दीपक सती, होशियार बेलाल, मनोहर थापा, पीतांबर पांडेय, कृष्ण धामी आदि थे। संवाद
विज्ञापन
