कांति हत्याकांड: दुष्कर्म की कोशिश के विरोध में हुई थी काशीपुर में युवती की हत्या, डंपर चालक समेत दो गिरफ्तार
काशीपुर की कांति झा ने डंपर चालक और उसके सहयोगी से लिफ्ट मांगी थी। आरोपियों ने उसे सुनसान जगह ले जाकर दुष्कर्म की कोशिश की और विरोध करने पर लोहे के हुक से सिर पर वार कर हत्या कर दी। पुलिस ने मामले का खुलासा कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
काशीपुर में कांति झा के ब्लाइंड मर्डर केस में खुलासा हो गया। युवती ने अभियुक्तों से लिफ्ट मांगी थी। डंपर चालक और उसका सहयोगी उसे अपने साथ ले गए और फिर उसके साथ दुष्कर्म की कोशिश की। विरोध के दौरान युवती की सिर पर लोहे के हुक से कई वार कर उसकी हत्या कर दी गई।
इसके बाद मृतका और संदिग्धों के मोबाइल की सीडीआर व लोकेशन खंगाली गई। जांच में डंपर चालक की भूमिका सामने आई। इसके आधार पर पुलिस ने थाना आईटीआई निवासी राजू और धनौरी पट्टी लक्ष्मीपुर कोतवाली काशीपुर निवासी सुमित को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि युवती को उन्होंने डंपर में बैठाया था। एकांत स्थान पर राजू ने उसके साथ जबरदस्ती का प्रयास किया। विरोध करने और पुलिस में शिकायत करने की बात कहने पर उसने लोहे के हुक से युवती के सिर पर वार कर दिया। इसके बाद दोनों शव सड़क किनारे फेंककर क्रशर की ओर चले गए। उनकी निशानदेही पर डंपर से घटना में प्रयुक्त हुक और एक बैग बरामद हुआ।
अपराधी कितना भी शातिर क्यों न हो। पुलिस की पैनी नजर से बच नहीं सकता। आरोपियों को सोमवार को कोर्ट में पेश किया गया जहां से उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया है। - अजय गणपति, एसएसपी