सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   young man who went to bathe in the Ramganga river in Kalagarh with his friends died in a road accident

Road Accident: शादी की सालगिरह से पहले युवक की हादसे में मौत, परिवार में मचा कोहराम

संवाद न्यूज एजेंसी Published by: गायत्री जोशी Updated Tue, 19 May 2026 10:40 AM IST
विज्ञापन
सार

काशीपुर में शादी की सालगिरह से एक दिन पहले एक युवक की सड़क हादसे में मौत हो गई। कालागढ़ से लौटते समय हुए हादसे ने परिवार की खुशियां मातम में बदल दी।

young man who went to bathe in the Ramganga river in Kalagarh with his friends died in a road accident
मृतक लकी प्रभाकर की फाइल फोटो। - फोटो : स्रोत : ग्राम प्रधान
विज्ञापन

विस्तार

काशीपुर में शादी की वर्षगांठ से पहले अपने जीवन साथी का साथ एक युवक ने छोड़ गया। युवक की मौत से बुजुर्ग दंपती के बुढ़ापे की लाठी भी टूट गई। रविवार को दोस्तों के साथ कालागढ़ रामगंगा नदी में नहाने गया काशीपुर के लकी की सड़क हादसे में जान चली गई। पांच वर्ष पहले 18 मई को उसकी शादी हुई थी।

कुडा कोतवाली क्षेत्र के ग्राम भरतपुर का लकी प्रभाकर (38) अपने तीन दोस्तों के साथ बाइक से कालागढ़ में रामगंगा नदी में नहाने गया था। तब वह बाइक से घर लौट रहा था तभी हादसा हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन

भरतपुर के ग्राम प्रधान अंकुर कुमार ने बताया कि अफजलगढ़ क्षेत्र में गांव मानियावाला स्थित बनैली नदी के पास तीव्र मोड़ होने से बाइक अनियंत्रित होकर सीधे सड़क किनारे गड्ढे में जा गिरी और वह घायल हो गया। ग्रामीणों ने 108 की मदद से उसको सीएचसी पहुंचाया जहां डाॅक्टर ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। हादसे की सूचना पर परिजन वहां पहुंच गए है।

विज्ञापन
Trending Videos

ग्राम प्रधान ने बताया कि लकी अपने माता-पिता का इकलौता था और कुंडा चौराहा के पास उसकी मोबाइल रिपेयरिंग की दुकान थी। लकी के पिता बुजुर्ग हैं और मजदूरी करते हैं जबकि माता बीमार चल रही हैं। उन्होंने बताया कि लकी की शादी हुए पांच साल हो गए हैं और सोमवार 18 मई को उसकी शादी की वर्षगांठ थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed