फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Youth shot dead due to an old enmity In Rudrapur assailantscome to kill his younger brother

रुद्रपुर में वारदात: पुरानी रंजिश में युवक की गोली मारकर हत्या, छोटे भाई को मारने आए थे हत्यारोपी

Sun, 18 Oct 2026 01:41 PM IST
Alka Tyagi संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्रपुर(ऊधमसिंह नगर)
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्रपुर(ऊधमसिंह नगर) Published by: Alka Tyagi Updated Sun, 18 Oct 2026 01:41 PM IST
सार

रंजिश के बाद हमलावरों ने सतनाम सिंह को घेर पर फायर झोंक दिया। गोली सतनाम सिंह के सीने में लगने से वह वहीं गिर गया।

विज्ञापन
Youth shot dead due to an old enmity In Rudrapur assailantscome to kill his younger brother
रुद्रपुर में युवक की हत्या - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

नानकमत्ता में पुरानी रंजिश के चलते खेत से लौट रहे युवक की गोली मार हत्या कर दी। घटना के बाद हमलावर हथियार लहराते हुए फरार हो गए। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 

विज्ञापन


नानकमत्ता के ग्राम सिद्धा नवदिया में दो पक्षों में चार दिन पहले विवाद हुआ था। जिसमें कुलदीप सिंह को जान से मारने की धमकी दी गई थी। विवाद के चलते सतनाम सिंह(35) पुत्र चरनजीत सिंह निवासी सिद्धा नवदिया नानकमत्ता बीच बचाव के लिए पहुंच गया था। सतनाम द्वारा बीच बचाव करने के कारण एक पक्ष उससे रंजिश रखने लगा था।
विज्ञापन


शनिवार रात दस बजे दूसरे पक्ष के लोगों ने सतनाम सिंह के घर पर धावा बोल दिया। स्वजनों के मुताबिक उन्होंने सतनाम के घर के बाहर पहुंच पथराव कर फायरिंग शुरू कर दी। जिससे सतनाम सिंह के घर पर हड़कंप मच गया। फायरिंग के दौरान सतनाम खेत में मूंगफली की कटी फसल देखने गया हुआ था। घर में मौजूद सतनाम सिंह का पुत्र प्रिंस जब छत पर जाकर वीडियो बनाने लगा तो हमलावरों ने उस पर फायर झोक दिया। इस दौरान वह बाल बाल बचा। उसने हमलावरों के फायर करते की वीडियो भी बना ली। उसके बाद हमलावर हवाई फायरिंग करते हुए फरार हो गए। हमलावरों को वापस लौटते समय सतनाम सिंह खेत से लौटता मिल गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

उन्होंने सतनाम सिंह को घेरकर फायर झोंक दिया। स्वजनों के मुताबिक गोली सतनाम सिंह के सीने में लगने से वह वहीं गिर गया। स्वजन सतनाम सिंह को लेकर उप चिकित्सालय सितारगंज लेकर पहुंचे जहां उसकी गंभीर हालत को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रुद्रपुर रेफर कर दिया। रुद्रपुर जिला अस्पताल पहुंचने पर सतनाम को देर रात मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची नानकमत्ता पुलिस ने मध्य रात्रि शव को मोर्चरी भिजवा दिया।

रविवार सुबह पुलिस मृतक के पोस्टमार्टम की कार्रवाई में जुट गई है। बताया जा रहा है कि हत्यारोपी सतनाम के छोटे भाई कुलदीप को मारने के इरादे से आ रहा था। लेकिन जब सतनाम हत्यारोपियों को मिल गया तो उसे ही निशाना बना दिया। वहीं, परिजनों ने नानकमत्ता पुलिस पर पूर्व में दी गई शिकायत पर कार्यवाही न करने का आरोप लगाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed