Hindi News
›
Video
›
Astrology
›
June Horoscope 2026: From Aries to Pisces... how will this month be for you? Monthly Rashifa
{"_id":"6a16d33e1e24f7549706059d","slug":"june-horoscope-2026-from-aries-to-pisces-how-will-this-month-be-for-you-monthly-rashifa-2026-05-27","type":"video","status":"publish","title_hn":"June Horoscope 2026: मेष से लेकर मीन राशि तक... कैसा रहने वाला है आपका ये महीना | Monthly Rashifa","category":{"title":"Astrology","title_hn":"ज्योतिष","slug":"astrology"}}
June Horoscope 2026: मेष से लेकर मीन राशि तक... कैसा रहने वाला है आपका ये महीना | Monthly Rashifa
वीडियो डेस्क/ अमर उजाला डॉट कॉम Published by: Shruti Updated Wed, 27 May 2026 04:49 PM IST
Link Copied
जून 2026 ग्रहों की चाल और ज्योतिषीय दृष्टि से बेहद खास रहने वाला है। इस महीने कई बड़े ग्रह राशि परिवर्तन करने जा रहे हैं। मेष राशि के जातकों के लिए जून महीने की शुरुआत थोड़ी आपाधापी भरी रहेगी। इस दौरान आप पर कामकाज का अतिरिक्त बोझ आ सकता है। स्वजनों के साथ होने वाले मतभेद मनभेद में न बदल जाएं, इस बात को लेकर आपका मन चिंतित रहेगा। रिश्ते-नाते की दृष्टि से माह के मध्य तक का समय प्रतिकूल रहेगा। इस दौरान आप अपने क्रोध पर नियंत्रण रखें और व्यर्थ के वाद-विवाद से दूर रहें।
वृषभ राशि के जातकों को जून महीने की शुरुआत में सौभाग्य का साथ अपेक्षाकृत कम मिल पाएगा। इस दौरान आपको छोटे-छोटे कार्यों के लिए अधिक भागदौड़ करनी पड़ सकती है। अचानक से आए कुछेक बड़े खर्च आपका बना बनाया बजट बिगाड़ सकते हैं।
मिथुन राशि के जातकों के लिए जून का महीना सेहत, संबंध और कामकाज को लेकर काफी उतार-चढ़ाव लिए रहने वाला है। इस महीने आपको अपनी वाणी और व्यवहार पर विनम्रता बनाए रखने की बहुत आवश्यकता रहेगी।
कर्क राशि वाले जातकों के लिए जून महीने के उत्तरार्ध का थोड़ा सा समय यदि इग्नोर कर दिया जाए तो पूरा महीन सुख-सौभाग्य को लिए हुए है। इस माह आपके सोचे हुए सभी कार्य समय पर पूरे होंगे। इष्ट-मित्रों की मदद से अटके हुए काम पूरे होंगे।आपकी सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी।
सिंह राशि के जातकों के लिए जून का महीना मध्यम फलदायी कहा जाएगा। महीने की शुरुआत से लेकर मध्य तक का समय आपके लिए थोड़ा ज्यादा ही प्रतिकूल कहा जाएगा। इस दौरान आपको सावधानी हटी, दुर्घटना घटी का स्लोगन हमेशा याद रखना होगा।
कन्या राशि के जातकों के लिए जून महीने की शुरुआत शुभता और सौभाग्य को लिए रहेगी। इस दौरान जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में आपका गुडलक काम करता हुआ नजर आएगा। सोचे हुए काम समय पर और मनचाहे तरीके से होंगे।
तुला राशि के जातकों को जून महीने में जोश में आकर होश खोने से बचना चाहिए। इस महीने क्रोध और अभिमान बड़े नुकसान का कारण बन सकते हैं। ऐसे में किसी भी परिस्थिति में अपना आपा न खोएं और चीजों को शांत मन से सुलझाने का प्रयास करें।
धनु राशि के जातकों के लिए जातकों के लिए जून महीने की शुरुआत काफी उठापटक वाली रह सकती है। इस दौरान आपको कामकाज के सिलसिले में लंबी और छोटी दूरी की यात्राएं करनी पड़ सकती है।
मकर राशि के जातकों के लिए जून महीने की शुरुआत बेहद शानदार साबित होने जा रही है। यदि आप लंबे समय से रोजी-रोजगार के लिए प्रयासरत थे तो इस माह के पूर्वार्द्ध में आपकी मेहनत रंग लाएगी। आपको परिवार के सदस्यों का पूरा सहयोग और समर्थन मिलेगा। मकर राशि को इस माह पैतृक संपत्ति की प्राप्ति हो सकती है।
कुंभ राशि के जातकों के लिए जून का महीना औसत फलदायी कहा जाएगा। इस माह आपको किसी भी कार्य को बेहद सावधानी के साथ समयबद्ध तरीके से करना होगा।जून महीने के के दूसरे सप्ताह में करियर-कारोबार के सिलसिले में आपको लंबी अथवा छोटी दूरी की यात्रा पर निकलना पड़ सकता है।
मीन राशि के जातकों के लिए यह माह नए अवसरों के द्वार खोलने वाला साबित हो सकता है, लेकिन ऐसा होने के लिए आपको प्रत्येक कार्य योजनाबद्ध तरीके और सूझबूझ के साथ करने होंगे।माह की शुरुआत में लंबी दूरी की यात्रा के योग बनेंगे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।