अभिनेता रणवीर सिंह इन दिनों अपनी फिल्म सिंबा की सफलता को लेकर काफी उत्साहित हैं। वहीं जब फिल्म को लेकर उनसे सवाल किया गया तो उन्होंने बड़ा रोचक जवाब दिया। रणवीर ने कहा एक कलाकार के रूप में, मैं हमेशा से दर्शकों का मनोरंजन करना चाहता था, साथ ही हर फिल्म के साथ उन्हें कुछ नया देने और एक अभिनेता के रूप में खुद को विकसित करने का निरंतर प्रयास करता हूं।
सिम्बा के साथ फिर से मैं कुछ नया कर रहा था। इस फिल्म से मेरे परफॉर्मेंस में एक नया आयाम जुड़ गया है। मैंने इस तरह का आउट एंड आउट मसाला एंटरटेनर कभी नहीं किया था। ये एक ऐसी फिल्म थी, जिसे मैं हमेशा से करना चाहता था और मैंने इसे अपना सब कुछ दे दिया।
दर्शकों और आलोचकों ने मेरे प्रदर्शन और फिल्म पर जो प्यार बरसाया है, उसके लिए मैं उनका आभारी हूं। यह उत्साहजनक है. फिल्म की सफलता का श्रेय रोहित शेट्टी को जाना चाहिए, जिन्होंने बैक टू बैक ऐसी 8 कमर्शियल मसाला फिल्में दी है, जो 100 करोड के क्लब में शामिल है और ब्लॉकबस्टर रही है।
मुझ पर विश्वास करने और मुझे अपना हीरो बनाने के लिए मैं रोहित शेट्टी को धन्यवाद देना चाहता हूं! अपनी पूरी टीम के सामूहिक प्रयास से रोहित सर के विजन ने सिम्बा को इतना सफल बनाया। मैं रोहित सर के साथ अपने अगले रचनात्मक सहयोग की प्रतीक्षा कर रहा हूं।