फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   India News ›   'AAP' and CJP are inciting students for the October 10 CJP protest! Dhruv Rathee. Abhijit Deepke.

10 अक्तूबर CJP प्रोटेस्ट के लिए छात्रों को उकसा रही 'आप' और CJP! ध्रुव राठी। अभिजीत दीपके

Fri, 09 Oct 2026 05:49 AM IST
Adarsh Jha अमर उजाला डिजिटल डॉट कॉम
अमर उजाला डिजिटल डॉट कॉम Published by: Adarsh Jha Updated Fri, 09 Oct 2026 05:49 AM IST
'AAP' and CJP are inciting students for the October 10 CJP protest! Dhruv Rathee. Abhijit Deepke.
दिल्ली के जंतर-मंतर पर 10 अक्टूबर को प्रस्तावित कॉकरोच जनता पार्टी यानी सीजेपी के प्रदर्शन को लेकर दिल्ली पुलिस अलर्ट मोड में है। पुलिस के खुफिया विभाग को प्रदर्शन में बड़ी संख्या में लोगों के जुटने का इनपुट मिला है। पुलिस के मुताबिक, सीजेपी और आम आदमी पार्टी के बीच कथित तौर पर समन्वय और छात्रों को प्रदर्शन से जोड़ने की कोशिश की जा रही है। हालांकि, ये पुलिस के खुफिया इनपुट और दावे हैं, जिनकी स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है।

खुफिया इनपुट के मुताबिक, सीजेपी और आप से जुड़े समर्थक दिल्ली विश्वविद्यालय समेत राजधानी के दूसरे कॉलेज और विश्वविद्यालयों के छात्रों के बीच पहुंच रहे हैं। दावा है कि छात्रों को 10 अक्टूबर के प्रदर्शन में शामिल होने के लिए संपर्क किया जा रहा है। पुलिस को आशंका है कि अगर बड़ी संख्या में छात्र और समर्थक जंतर-मंतर पहुंचते हैं, तो प्रदर्शन का आकार काफी बड़ा हो सकता है।

दिल्ली पुलिस के एक अधिकारी के मुताबिक, गुरुवार और शुक्रवार तक छात्रों के बीच दो लाख से ज्यादा पोस्टर बांटे जाने की योजना से जुड़े इनपुट मिले हैं। गुरुवार को कुछ इलाकों में पोस्टर बांटे जाने की जानकारी भी पुलिस को मिली है। इसके बाद पुलिस ने प्रदर्शन को लेकर अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं।

पुलिस के सामने सबसे बड़ी चुनौती प्रदर्शन में भीड़ को नियंत्रित करने के साथ-साथ सोशल मीडिया के जरिए लोगों को जुटाने और किसी भी तरह की अफवाह को फैलने से रोकने की है। हाल के दिनों में देश की राजधानी में युवाओं और छात्रों से जुड़े प्रदर्शनों में सोशल मीडिया की भूमिका काफी अहम रही है। यही वजह है कि इस बार दिल्ली पुलिस ने प्रदर्शन से पहले ही डिजिटल गतिविधियों पर निगरानी बढ़ा दी है।

प्रस्तावित प्रदर्शन को देखते हुए दिल्ली पुलिस ने सभी जिलों में साइबर थानों के सोशल मीडिया मॉनिटरिंग सेल को सक्रिय कर दिया है। इन सेल को अलग-अलग सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर चल रही गतिविधियों की निगरानी करने के निर्देश दिए गए हैं। पुलिस की नजर उन अकाउंट्स पर भी है, जिनके जरिए प्रदर्शन को लेकर ज्यादा से ज्यादा लोगों तक संदेश पहुंचाने की कोशिश की जा रही है।

पुलिस ने साइबर थानों को सोशल मीडिया हैंडल की रिपोर्ट तैयार करने के निर्देश दिए हैं। हर साइबर थाना पुलिस को करीब 10 से 15 सोशल मीडिया हैंडल की रिपोर्ट तैयार कर दिल्ली पुलिस मुख्यालय को भेजने को कहा गया है। इस रिपोर्ट में संदिग्ध गतिविधियों, भ्रामक सूचनाओं और फर्जी अकाउंट्स से जुड़ी जानकारी शामिल करने के निर्देश हैं।

इसके अलावा पुलिस फर्जी सोशल मीडिया हैंडल की पहचान करने और फर्जी वीडियो या भ्रामक कंटेंट के जरिए लोगों के बीच भ्रम फैलाने की कोशिशों का भी पता लगाने में जुटी है। पुलिस मुख्यालय को भेजी जाने वाली रिपोर्ट के जरिए यह देखा जाएगा कि प्रदर्शन से पहले सोशल मीडिया पर किस तरह का नैरेटिव बनाया जा रहा है और किन माध्यमों से लोगों को प्रदर्शन में शामिल होने के लिए प्रेरित किया जा रहा है।

दरअसल, सीजेपी का नाम उस आंदोलन के संदर्भ में सामने आया है, जिसमें बेरोजगारी, प्रतियोगी परीक्षाओं और छात्रों से जुड़े मुद्दों को उठाया जा रहा है। ऐसे में पुलिस को आशंका है कि विश्वविद्यालय और कॉलेजों के छात्र इस प्रदर्शन में बड़ी संख्या में शामिल हो सकते हैं। अगर ऐसा होता है तो जंतर-मंतर के आसपास सुरक्षा व्यवस्था के साथ-साथ राजधानी के दूसरे संवेदनशील इलाकों में भी पुलिस की तैनाती बढ़ाई जा सकती है।

दिल्ली पुलिस फिलहाल सोशल मीडिया मॉनिटरिंग से लेकर जमीनी स्तर तक तैयारियों को मजबूत कर रही है। पुलिस की कोशिश है कि प्रदर्शन से पहले ही भीड़ जुटाने की गतिविधियों और संभावित अफवाहों की पहचान कर ली जाए।

अब बड़ा सवाल यही है कि 10 अक्टूबर को जंतर-मंतर पर सीजेपी का प्रदर्शन कितना बड़ा होगा? क्या इसमें बड़ी संख्या में दिल्ली विश्वविद्यालय और दूसरे संस्थानों के छात्र पहुंचेंगे? और क्या सोशल मीडिया के जरिए तैयार किया जा रहा नेटवर्क राजधानी की सड़कों पर बड़े प्रदर्शन में तब्दील होगा? इन सवालों के जवाब 10 अक्टूबर को प्रदर्शन के दौरान ही सामने आएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

नाना पाटेकर के निधन पर भावुक हुए शाहरुख खान, पोस्ट में छलका किंग खान का दर्द

08 Oct 2026

गयाजी में 8 साल के भाई ने बहन का किया पिंडदान, 15 साल की बेटी के अधूरे सपनों को याद कर रोई मां

08 Oct 2026

एलन मस्क स्टारलिंक: भारत पर एलन मस्क के आरोप के बाद सरकार ने दिया तगड़ा जवाब

08 Oct 2026

Jio के इस चश्मे से पैसे भेज पाएंगे आप,देखते ही हो जाएगी पेमेंट!

08 Oct 2026

अपने ग्राहकों को AIRTEL हर साल फ्री में देगा ये सुविधाएं

08 Oct 2026
विज्ञापन

शेर नहीं हाथी पर सवार होकर आएंगी मां दुर्गा,58 साल बाद बना ऐसा संयोग

08 Oct 2026

नाना पाटेकर को कब और कहां दी जाएगी अंतिम विदाई? सामने आई पूरी जानकारी

08 Oct 2026
विज्ञापन

नाना पाटेकर निधन: पीएम मोदी हुए भावुक, सीएम योगी सहित तमाम नेताओं और सेलेब्स ने क्या-क्या कहा

08 Oct 2026

नाना पाटेकर ने कहा अलविदा,डॉक्टर ने बताया आखिरी 45 मिनट में क्या हुआ

08 Oct 2026

नाना पाटेकर का निधन, सदमे में बॉलीवुड, ये थी आखिरी फिल्म

08 Oct 2026

Weather Forecast 08 October 2026: देखिए क्या है आपके यहां मौसम का हाल | Weather Report Today

08 Oct 2026

वीवो एक्स फोल्ड 6, आईफोन डुओ या सैमसंग गैलेक्सी जेड फोल्ड 8 अल्ट्रा? कौन सा फोल्डेबल फोन है सबसे शानदार

07 Oct 2026

बंगाल उपचुनाव: 'रेजीनगर में भाजपा जीतेगी', हुमायूं कबीर दावा कर क्यों रो पड़े?

07 Oct 2026

10th अक्तूबर CJP प्रोटेस्ट के विरोध में उतरा इन्फ्लुएंसर रिंकू पहलवान, बोला- लट्ठ लेकर जंतर-मंतर...

07 Oct 2026

सड़क पर ही लेट गईं प्रियंका गांधी, दिल्ली पुलिस से राहुल गांधी की तीखी बहस; वीडियो वायरल

07 Oct 2026

दिल्ली मेट्रो में सफर करने वाले यात्रियों के लिए जरूरी खबर, भूलकर भी न ले जाएं ये चीजें

07 Oct 2026

क्या 20 अक्तूबर को जारी होगी पीएम किसान योजना की 24वीं किस्त? जानिए, वायरल दावों की सच्चाई

07 Oct 2026

राहुल को खींचकर ले गई पुलिस तो भड़के दिपके, वीडियो शेयर कर कह दी ये बात

07 Oct 2026

5 करोड़ लेकर प्रेमानंद महाराज के आश्रम आए थे विराट? सामने आई अंदर की सच्चाई

07 Oct 2026

राहुल गांधी एफआईआर: राहुल के प्रदर्शन पर भड़के शशि थरूर, सरकार पर कह दी बड़ी बात

07 Oct 2026

दिल्ली मार्च में जमकर हुआ हंगामा! राहुल-प्रियंका के खिलाफ FIR दर्ज

07 Oct 2026

आरबीआई रेपो रेट: साढ़े तीन साल बाद बड़ा झटका! होम, कार लोन की EMI बढ़ी!

07 Oct 2026

सावधान! यूपी में भयंकर बारिश, आंधी और ओलावृष्टि का अलर्ट

07 Oct 2026

Weather Forecast 07 October 2026: देखिए क्या है आपके यहां मौसम का हाल | Weather Report Today

07 Oct 2026

वृंदावन में हुआ दर्दनाक हादसा, टैंक साफ करने उतरे गुरुकुलम के 4 छात्रों की मौत

07 Oct 2026

कौन हैं एयर मार्शल आशुतोष दीक्षित? जो होंगे भारतीय वायुसेना के नए चीफ

06 Oct 2026

राहुल-प्रियंका गांधी को ऐसे ले गई पुलिस, वेणुगोपाल को दिया धक्का! वीडियो में और क्या दिखा?

06 Oct 2026

इंडिगो फ्लाइट में बिगड़ी महिला की तबीयत, प्लेन में ही बना 'इमरजेंसी वार्ड'; मसीहा बने चार डॉक्टर

06 Oct 2026

हरमनप्रीत कौर ने छोड़ी कप्तानी, अब आगे क्या करेंगी?

06 Oct 2026

प्रदर्शन में राहुल गांधी से भिड़े गार्ड गेट पर हुई खींचतान,चौंक गए सब

06 Oct 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed