{"_id":"6ac8e08bfd23d4643508e7d2","slug":"mea-randhir-jaiswal-briefing-indians-russian-army-saudi-attacks-imec-bangladesh-trade-2026-10-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"रूसी सेना में भर्ती भारतीयों पर बड़ा अपडेट: एमईए बोला- 139 छूटे, 69 की वापसी के लिए रूस से चर्चा जारी","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
रूसी सेना में भर्ती भारतीयों पर बड़ा अपडेट: एमईए बोला- 139 छूटे, 69 की वापसी के लिए रूस से चर्चा जारी
Fri, 09 Oct 2026 06:20 PM IST
अमन मौर्या
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अमन मौर्या
Updated Fri, 09 Oct 2026 06:20 PM IST
सार
विदेश मंत्रालय ने बताया कि रूसी सेना में भर्ती भारतीयों की वापसी के लिए बातचीत जारी है। इसके साथ ही सऊदी हमलों, आएमईसी और बांग्लादेश व्यापार पर भी अपडेट दिया गया।
विज्ञापन
रणधीर जायसवाल, विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता
- फोटो : एएनआई
विस्तार
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने हाल के घटनाक्रम- महत्वपूर्ण वैश्विक और द्विपक्षीय मुद्दों पर भारत सरकार का पक्ष रखा है। रूसी सेना में भर्ती भारतीय नागरिकों को लेकर विदेश मंत्रालय ने बड़ा अपडेट दिया है। उन्होंने बताया की भारतीयों की वापसी के लिए लगातार बातचीत जारी है। सऊदी में हुए हमले पर उन्होंने कहा कि सऊदी अरब में हुए हमलों की वजह से कुछ रुकावटें आई हैं। हमने आम लोगों के लिए बनी सुविधाओं पर हुए उन हमलों की कड़ी निंदा की है। इसके अलावा, मुझे नहीं लगता कि कनेक्टिविटी से जुड़ी कोई और समस्या है। उन्होंने कहा कि पश्चिम एशिया के हवाई अड्डों पर ट्रैफिक चल रहा है।
ये भी पढ़ें: सुप्रीम कोर्ट: राजस्थान के मजदूर को बड़ी राहत, 28 साल पुराने मामले में मिली जीत, जानिए क्या है पूरा मामला
रूसी सेना में शामिल भारतीयों क्या बोले?
रूसी सेना में भारतीय नागरिकों को शामिल करने के मुद्दे पर उन्होंने बयान दिया। जायसवाल ने कहा कि हमारे पास मौजूद जानकारी के आधार पर, हमारा मानना है कि करीब 259 भारतीय नागरिकों को रूसी सेना में भर्ती किया गया था। इनमें से हम 139 लोगों को छुड़ाने में कामयाब रहे और वे देश लौट आए हैं। हम अभी रूसी सरकार के साथ उन 69 लोगों के बारे में बातचीत कर रहे हैं जिनके बारे में हमारा मानना है कि वे रूसी सेना में हैं। हम उनके ठिकाने के बारे में जानकारी जुटा रहे हैं और यह भी पता लगा रहे हैं कि उन्हें कैसे वापस लाया जा सकता है।
विज्ञापन
इसके अलावा आईएमईसी प्रोग्राम पर जायसवाल ने कहा कि हमने काफी प्रगति की है और बातचीत जारी है। अगली बैठक कब होगी, इस बारे में मेरे पास अभी कोई जानकारी नहीं है। हालांकि, इस पहल में शामिल देशों के बारे में कोई भी जानकारी मिलने पर हम आपको अपडेट करेंगे।
ये भी पढ़ें: 'यह हमें जयचंद की याद दिलाता है': मस्क के पोस्ट पर राहुल की प्रतिक्रिया पर भाजपा हमलावर, कांग्रेस क्या बोली?
भारत-बांग्लादेश व्यापार पर जानकारी
बांग्लादेश से व्यापार पर उन्होंने कहा कि व्यापार पर भारत-बांग्लादेश जॉइंट वर्किंग ग्रुप की बैठक कल और आज नई दिल्ली में हुई। मुझे पक्का नहीं पता कि बैठक खत्म हो गई है या नहीं, लेकिन मुझे लगता है कि बातचीत अभी-अभी खत्म हुई होगी या शायद अभी भी चल रही हो। बैठक की अध्यक्षता जॉइंट सेक्रेटरी स्तर पर की जा रही है और बातचीत व्यापार से जुड़े मुद्दों पर केंद्रित है। हमारे द्विपक्षीय एजेंडे में व्यापार से जुड़े कई मुद्दे शामिल हैं।