Hindi News
›
Video
›
India News
›
After Tamil Nadu, TVK now works out alliances for this seat, alliance brainstorming begins
{"_id":"6a115390edf834a8480f4d8d","slug":"after-tamil-nadu-tvk-now-works-out-alliances-for-this-seat-alliance-brainstorming-begins-2026-05-23","type":"video","status":"publish","title_hn":"तमिलनाडु के बाद अब इस सीट के लिए TVK ने साधे समीकरण, गठबंधन में शुरू हुआ मंथन","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
तमिलनाडु के बाद अब इस सीट के लिए TVK ने साधे समीकरण, गठबंधन में शुरू हुआ मंथन
Video Desk Amar Ujala Published by: Anjali Updated Sat, 23 May 2026 12:43 PM IST
Link Copied
तमिलनाडु में विधानसभा चुनाव में थलापति विजय की पार्टी टीवीके ने कमाल कर दिया है... पहली बार चुनावी मैदान में उतरी पार्टी ने अन्य दलों के सहयोग से राज्य में सरकार भी बना ली... फिल्म की दुनिया से राजनीति में कदम रखने वाले थलापति विजय अब तमिलनाडु के मुख्यमंत्री हैं... हालांकि अब टीवीके सिर्फ विधानसभा में ही नहीं बल्कि राज्य के बाहर भी अपना वर्चस्व स्थापित करने में जुट गई है... यानि कि टीवीके की नजर अब राज्यसभा में होने वाले चुनावों पर है... और इसके लिए पार्टी ने राजनीतिक समीकरण साधने शुरू कर दिए हैं...
दरअसल तमिलनाडु में राज्यसभा की एक रिक्त सीट के लिए होने वाला चुनाव राज्य की राजनीति में नई हलचल पैदा कर रहा है। ये चुनाव 18 जून को आयोजित होगा और इसे सत्तारूढ़ टीवीके नीत सरकार की पहली बड़ी संसदीय परीक्षा माना जा रहा है... हाल ही में हुए विधानसभा चुनाव में विजय के नेतृत्व में टीवीके ने सत्ता हासिल की थी, जिसके बाद ये पहला मौका है जब पार्टी राज्यसभा चुनाव के मैदान में उतरेगी। राजनीतिक विश्लेषकों की नजर इस चुनाव पर टिकी हुई हैं, क्योंकि इसके नतीजे सरकार की राजनीतिक पकड़ और सहयोगी दलों के समर्थन की स्थिति को भी स्पष्ट करेंगे... ये सीट सीवी शनमुगम के इस्तीफे के बाद खाली हुई है। शन्मुगम ने हालिया विधानसभा चुनाव में मेलम सीट से जीत दर्ज करने के बाद राज्यसभा सदस्यता छोड़ दी थी... अब इस सीट पर होने वाला मुकाबला राज्य की सियासत में नए समीकरण तय कर सकता है...
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।