फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   24 October 2026 major event 2026

आज के दिन: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का वाराणसी दौरा, भारत-न्यूजीलैंड टी20 सीरीज का दूसरा मैच

Sat, 24 Oct 2026 05:53 AM IST
अस्मिता त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला नई दिल्ली।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला नई दिल्ली। Published by: अस्मिता त्रिपाठी Updated Sat, 24 Oct 2026 05:53 AM IST
सार

नमस्कार! आज है शनिवार, 24 अक्तूबर  इस खबर के जरिए हम आपको बताएंगे कि आज देश-दुनिया में क्या कुछ होने वाला है? आइए जानते हैं... 

विज्ञापन
24 October 2026 major event 2026
आज के खबरें - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

आज 24 अक्तूबर 2026 को अश्विन माह के शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी है। रक्षा मंत्री का वाराणसी दौरे पर हैं। वहीं, नितिन नवीन झारखंड के दौरे पर हैं। 

विज्ञापन
Trending Videos

रक्षा मंत्री का वाराणसी दौरा
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह वाराणसी के दौरे पर रहेंगे। वे शनिवार को नमो घाट पहुंचेंगे और एयर शो में भाग लेंगे। शो के बाद वह मीर्जापुर चले जाएंगे। वहां वह मां विंध्यवासिनी का दर्शन पूजन करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन का झारखंड दौरा

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन झारखंड के दौरे पर हैं। इस दौरान वे शनिवार को  सुबह 11:40 बजे वह सुकुरहुतु स्थित 'रांची हवेली बैंक्वेट' में सभी जिला अध्यक्षों और जिला प्रभारियों के साथ एक महत्वपूर्ण और रणनीतिक बैठक करेंगे। यह सत्र संगठन की नींव को मजबूत करने और राज्य में पार्टी की आगामी रूपरेखा तय करने का एक प्रमुख मंच होगा। 

विज्ञापन

मिसेज मूनलाइट संस्करण-2'

राजधानी लखनऊ में करवा चौथ के पावन पर्व से पहले महिलाओं के लिए एक विशेष आयोजन होगा। ‘मिसेज मूनलाइट सीजन-2’ का आयोजन 24 अक्तूबर 2026 को होटल क्लार्क्स अवध में किया जाएगा। इस प्री-करवा चौथ सेलिब्रेशन में फैशन, लाइफस्टाइल, प्रदर्शनी और महिलाओं की प्रतिभा से जुड़ी गतिविधियां आकर्षण का केंद्र रहेंगी। अमर उजाला कार्यक्रम में आधिकारिक मीडिया सहयोगी की भूमिका निभा रहा है। आयोजन की थीम “वन क्राउन, वन डायमंड रिंग, वन विनर” रखी गई है। (संबंधित खबर यहां पढ़ें)

सीएम मोहन यादव का धार दौरा

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शनिवार को धार जिले के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वे सरदारपुर में 2,387 करोड़ रुपये से अधिक की लागत वाली नर्मदा-झाबुआ-पेटलावद-थांदला-सरदारपुर माइक्रो उद्वहन सिंचाई परियोजना का लोकार्पण करेंगे। इस परियोजना से 260 गांवों की करीब 57,400 हेक्टेयर कृषि भूमि को सिंचाई सुविधा मिलने की उम्मीद है।

काशी विद्यापीठ में ऑनलाइन मोड में चलेंगी कक्षाएं

महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में 24 अक्तूबर को पठन-पाठन स्थगित रहेगा। वाराणसी में आयोजित होने वाले एयर शो के मद्देनजर यातायात व्यवस्था को देखते हुए विश्वविद्यालय प्रशासन ने यह निर्णय लिया है। इस दिन विश्वविद्यालय की कक्षाएं ऑनलाइन मोड में संचालित की जाएंगी। हालांकि, विश्वविद्यालय के सभी विभाग और कार्यालय सामान्य रूप से खुले रहेंगे। (संबंधित खबर यहां पढ़ें)

कैपेसिटी बिल्डिंग कमीशन का कार्यक्रम

कैपेसिटी बिल्डिंग कमीशन (CBC) 23 और 24 अक्तूबर को लखनऊ में 'साधना श्रृंखला' की तीसरी क्षेत्रीय कार्यशाला आयोजित करेगा। इस दो दिवसीय परामर्श सत्र में उत्तरी क्षेत्र के राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के प्रतिनिधि शामिल होंगे। वे इस बात पर चर्चा करेंगे कि 'मिशन कर्मयोगी' के तहत सरकारी प्रशिक्षण संस्थानों को कैसे आधुनिक और क्षमता-आधारित संस्थानों में बदला जा सकता है। 

भाजपा के पूर्व सांसद किरीट सोमैया की हथौड़ा रैली

भाजपा के पूर्व सांसद किरीट सोमैया ने शनिवार को  एक 'हथौड़ा' रैली निकालने की घोषणा की। इसका मकसद मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के टर्मिनल 2 के पास बनी एक "अवैध" मस्जिद को गिराना है। उन्होंने कहा कि हवाई अड्डे जैसी संवेदनशील जगह के पास इस ढांचे का होना सुरक्षा के लिए चिंता का विषय है। सोमैया ने आरोप लगाया कि यह मस्जिद वीआईपी अराइवल गेट और टैक्सी स्टैंड के पास एक संवेदनशील सुरक्षा क्षेत्र में अवैध रूप से बनाई गई है।

भारत-न्यूजीलैंड के बीच दूसरा टी20 मैच
भारत और न्यूजीलैंड के बीच चल रही पांच टी20 मैचों की सीरीज का दूसरा मैच आज दोपहर साढ़े 12 बजे से क्राइस्टचर्च में खेला जाएगा। सीरीज का पहला मुकाबला जीतकर भारत ने 1-0 की बढ़त बना रखी है। दूसरे टी20 मुकाबले से पहले भारतीय टीम को बड़ा झटका लगा है। विकेटकीपर-बल्लेबाज ईशान किशन चोट के कारण शनिवार को होने वाले दूसरे टी20 से बाहर हो गए हैं। उन्हें यह चोट सीरीज के पहले मुकाबले के दौरान लगी थी। ईशान की गैरमौजूदगी में युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को मौका मिल सकता है।

 संयुक्त राष्ट्र की स्थापना

द्वितीय विश्व युद्ध के बाद दुनिया को तीसरे महायुद्ध के दंश से बचाने और वैश्विक शांति को कायम करने के लिए एक संगठन की स्थापना का विचार रखा गया। इस दिशा में किए गए प्रयासों से संयुक्त राष्ट्र की स्थापना का विचार मूर्त रूप ले पाया। संयुक्त राष्ट्र घोषणापत्र को तैयार किया गया और इसे 24 अक्तूबर 1945 को लागू किया गया। इस तरह 24 अक्तूबर को प्रतिवर्ष संयुक्त राष्ट्र दिवस के रूप में मनाया जाता है

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed