Hindi News
›
Video
›
India News
›
Akhilesh Yadav on Ghazipur: Akhilesh Yadav surrounded the government on women's safety in UP over the Ghazipur
{"_id":"69efd79b35d24cf26d091cc4","slug":"akhilesh-yadav-on-ghazipur-akhilesh-yadav-surrounded-the-government-on-women-s-safety-in-up-over-the-ghazipur-2026-04-28","type":"video","status":"publish","title_hn":"Akhilesh Yadav on Ghazipur:गाजीपुर कांड पर अखिलेश ने UP में महिला सुरक्षा पर सरकार को घेरा,मचा बवाल!","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Akhilesh Yadav on Ghazipur:गाजीपुर कांड पर अखिलेश ने UP में महिला सुरक्षा पर सरकार को घेरा,मचा बवाल!
वीडियो डेस्क अमर उजाला डॉट कॉम Published by: Bhaskar Tiwari Updated Tue, 28 Apr 2026 06:30 AM IST
उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जनपद के करंडा थाना क्षेत्र स्थित कटरियां गांव में 15 अप्रैल को युवती की मौत के मामले को लेकर प्रदेश की राजनीति गरमा गई है। समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव के बयान पर योगी सरकार में मंत्री अनिल राजभर ने तीखी प्रतिक्रिया देते हुए सपा पर माहौल खराब करने की राजनीति करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी और उसके मुखिया संवेदनशील मामलों में भी राजनीति करने से पीछे नहीं हटते। उन्होंने आरोप लगाया कि सपा पूर्वांचल का सामाजिक माहौल खराब करने में लगी हुई है।
भाजपा नेता गौरव वल्लभ ने सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के बयान पर कहा, "जिन लोगों ने संसद में बैठकर महिला आरक्षण का विरोध किया वो आज ये बात कर रहे हैं? जब पूरे देश की महिलाओं को अधिकार देने की बात आई तो INDI गठबंधन और परिवारवादी पार्टियों ने मिलकर महिलाओं को एक तिहाई आरक्षण देने का विरोध किया। प्रधानमंत्री और भाजपा के हर कार्यकर्ता ने ये संकल्प लिया कि आज जिस दो-तिहाई संख्या बल में कमी रह गई, आने वाले समय में देश की महिलाओं का हमें आशीर्वाद मिलेगा और हम संकल्पित हैं संसद में 33 प्रतिशत आरक्षण महिलाओं को दिलाएंगे अखिलेश यादव, ममता बनर्जी, राहुल गांधी, स्टालिन जैसे लोगों में एक समानता है कि ये परिवारवाद की राजनीति करते हैं। उन्हें आने वाले चुनाव दर चुनाव, देश व उन राज्यों की महिलाएं सबक सिखाएंगी क्योंकि ये लोग उन महिलाओं के अधिकार के खिलाफ खड़े हैं
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के बयान पर भाजपा नेता शाहनवाज हुसैन ने कहा, "अखिलेश यादव उत्तर प्रदेश की सरकार को बदनाम करने का कोई मौका छोड़ते नहीं हैं लेकिन जब भी वे उत्तर प्रदेश की सरकार पर आरोप लगाते हैं तो चार उंगलियां उनकी तरफ भी उठती हैं। लोगों को समाजवादियों का जंगलराज याद है.आज योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश में कानून का राज है। कोई कानून को हाथ में लेने का प्रयास करेगा तो उसे बख्शा नहीं जाएगा.जब नारी शक्ति वंदन अधिनियम को लागू करके महिलाओं को आरक्षण देने की बात थी तो अखिलेश यादव और उनकी सहयोगी पार्टियों ने इसे रोकने का काम किया। इसे लेकर महिलाओं मेंनाराजगी है और इसीलिए अखिलेश यादव इस तरह के बयान दे रहे हैं।"
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।