Hindi News
›
Video
›
India News
›
Bangladesh Election Results 2026: Will Tariq Rahman improve the deteriorating relations with India?
{"_id":"698f4f74fa39477c1f078827","slug":"bangladesh-election-results-2026-will-tariq-rahman-improve-the-deteriorating-relations-with-india-2026-02-13","type":"video","status":"publish","title_hn":"Bangladesh Elections Results 2026: बांग्लादेश को भारत की जरूरत! बिगड़े रिश्ते सुधारेंगे तारिक रहमान?","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Bangladesh Elections Results 2026: बांग्लादेश को भारत की जरूरत! बिगड़े रिश्ते सुधारेंगे तारिक रहमान?
वीडियो डेस्क अमर उजाला डॉट कॉम Published by: सुरेश शाह Updated Fri, 13 Feb 2026 09:51 PM IST
Bangladesh Elections Results 2026: बांग्लादेश चुनाव में तारिक रहमान के नेतृत्व में बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (बीएनपी) को मिली बंपर जीत के बाद अब यह सवाल उठ रहा है कि, क्या भारत और बांग्लादेश से रिश्ते सुधरेंगे? क्या भारत से बिगड़े रिश्ते सुधारेंगे तारिक रहमान? यह सवाल इसलिए उठ रहा है क्योंकि, शेख हसीना के तख्तापटल के बाद से भारत और बांग्लादेश के रिश्तों में कड़वाहट आई है। कार्यवाहक सरकार के मुखिया रहे मोहम्मद यूनुस ने पाकिस्तान और चीन से दोस्ती बढ़ाई, लेकिन भारत से रिश्ते बेहतर करने की दिशा में कोई कदम नहीं उठाया। शेख हसीना की पार्टी पर लगे प्रतिबंध और बिगड़ते रिश्तों के बीच बीएनपी की जीत भारत के लिए राहतभरी खबर है।
पीएम मोदी ने बीएनपी के प्रमुख तारिक रहमान को जीत की बधाई दी। पीएम मोदी ने कहा कि यह जीत बांग्लादेश के लोगों के उनके नेतृत्व में भरोसे को दिखाती है। उन्होंने यह भी कहा कि भारत लोकतांत्रिक, प्रगतिशील और समावेशी बांग्लादेश के समर्थन में हमेशा खड़ा रहेगा। इसके साथ ही पीएम मोदी ने भारत और बांग्लादेश के रिश्ते को लेकर भी अपनी बड़ा संकेत दिया। पीएम मोदी ने कहा कि वह तारिक रहमान के साथ मिलकर भारत-बांग्लादेश के बहुआयामी संबंधों को और मजबूत करने और दोनों देशों के साझा विकास लक्ष्यों को आगे बढ़ाने के लिए काम करने के लिए उत्सुक हैं।
बता दें कि, बीएनपी प्रमुख तारिक अनवर की मां और पूर्व प्रधानमंत्री खालिदा जिया के निधन पर विदेश मंत्री जयशंकर ढाका पहुंचे थे। वहां, उन्होंने तारिक अनवर से मुलाकात भी की थी। बीएनपी ने अपने घोषणा पत्र में भी भारत से दोस्ती पर जोर दिया था।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।