Hindi News
›
Video
›
India News
›
CJP Protest: Student protest at Jantar Mantar turns violent again; ACP Vivek Bhagat injured!
{"_id":"6a613180949c9feed504c434","slug":"cjp-protest-student-protest-at-jantar-mantar-turns-violent-again-acp-vivek-bhagat-injured-2026-07-23","type":"video","status":"publish","title_hn":"CJP Protest: जंतर-मंतर छात्रों का विरोध प्रदर्शन फिर हुआ हिंसक, ACP विवेक भगत हुए घायल!","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
CJP Protest: जंतर-मंतर छात्रों का विरोध प्रदर्शन फिर हुआ हिंसक, ACP विवेक भगत हुए घायल!
वीडियो डेस्क अमर उजाला डॉट कॉम Published by: Bhaskar Tiwari Updated Thu, 23 Jul 2026 03:30 AM IST
राजधानी दिल्ली के जंतर-मंतर पर छात्रों का जारी विरोध प्रदर्शन बुधवार देर रात अचानक हिंसक हो गया, जिससे इलाके में तनाव का माहौल बन गया। दिनभर प्रदर्शन शांतिपूर्ण रहा था और 'संसद चलो' मार्च के दो दिन बाद बड़ी संख्या में छात्र अपनी मांगों को लेकर धरना स्थल पर मौजूद थे। हालांकि देर रात हालात उस समय बिगड़ गए, जब प्रदर्शनकारियों और दिल्ली पुलिस के बीच तीखी झड़प शुरू हो गई। स्थिति को नियंत्रण में लाने के लिए पुलिस को अतिरिक्त बल बुलाना पड़ा और रैपिड एक्शन फोर्स (RAF) ने भी मोर्चा संभाला। भीड़ को तितर-बितर करने के लिए आंसू गैस के गोले छोड़े गए। मिली जानकारी के अनुसार, देर रात जंतर-मंतर के सामने सड़क पर कई छात्र एकत्रित थे। इसी दौरान दिल्ली पुलिस के कुछ जवान छोटे-छोटे समूहों में वहां से गुजर रहे थे। किसी बात को लेकर छात्रों और पुलिसकर्मियों के बीच कहासुनी हो गई, जो देखते ही देखते विवाद में बदल गई।
आरोप है कि कुछ छात्रों ने पुलिसकर्मियों का पीछा किया और कुछ दूरी पर एक-दो जवानों को पकड़ लिया। खुद को छुड़ाने के प्रयास में पुलिस ने लाठीचार्ज किया, जिसके बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और प्रदर्शनकारी अधिक आक्रोशित हो गए। इसके बाद दोनों पक्षों के बीच तनाव और बढ़ गया। दिल्ली पुलिस के अनुसार, रात करीब 8:30 बजे कनॉट प्लेस स्थित टॉल्स्टॉय मार्ग के पास कुछ उपद्रवियों ने पुलिस पर पत्थर और बोतलें फेंकीं। इस पथराव में कनॉट प्लेस के सहायक पुलिस आयुक्त (ACP) विवेक भगत घायल हो गए। वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने उन्हें तत्काल डॉ. राम मनोहर लोहिया (RML) अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका उपचार किया गया। पुलिस का कहना है कि स्थिति कुछ समय के लिए तनावपूर्ण रही, लेकिन अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती और सुरक्षा व्यवस्था कड़ी किए जाने के बाद हालात पर नियंत्रण पा लिया गया। फिलहाल इलाके में शांति है और सुरक्षा के मद्देनजर भारी संख्या में पुलिस एवं अर्धसैनिक बल तैनात किए गए हैं। अधिकारियों ने पूरे घटनाक्रम की जांच शुरू कर दी है और हिंसा में शामिल लोगों की पहचान के लिए सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्यों की जांच की जा रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।