Hindi News
›
Video
›
India News
›
Weather Update: Rain alert for Delhi-NCR and UP; stay cautious for the next 24 hours!
{"_id":"6a605dc08dcfc060610f251b","slug":"weather-update-rain-alert-for-delhi-ncr-and-up-stay-cautious-for-the-next-24-hours-2026-07-22","type":"video","status":"publish","title_hn":"Weather Update: दिल्ली-एनसीआर और यूपी में बारिश का अलर्ट, अगले 24 घंटे रहें सावधान!","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Weather Update: दिल्ली-एनसीआर और यूपी में बारिश का अलर्ट, अगले 24 घंटे रहें सावधान!
वीडियो डेस्क अमर उजाला डॉट कॉम Published by: लोकेंद्र त्यागी Updated Wed, 22 Jul 2026 11:35 AM IST
Link Copied
उत्तर प्रदेश में मंगलवार को मिर्जापुर, शाहजहांपुर, सिद्धार्थनगर, गोरखपुर, चित्रकूट, बलिया और कई अन्य जिलों में जोरदार बारिश हुई। मिर्जापुर में सबसे अधिक 190 मिमी वर्षा दर्ज की गई। मौसम विभाग के अनुसार, 23 से 25 जुलाई तक मानसून कुछ कमजोर रह सकता है, लेकिन बुंदेलखंड, सोनभद्र और मिर्जापुर में बारिश जारी रहने की संभावना है। 26 जुलाई से प्रदेश में मानसून फिर सक्रिय होगा।
दिल्ली में मंगलवार देर रात शुरू हुई बारिश बुधवार सुबह तक जारी रही, जिससे तापमान में 3 से 5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। हालांकि, कई इलाकों में जलभराव और ट्रैफिक जाम से लोगों को परेशानी हुई। मौसम विभाग ने 27 जुलाई तक बादल छाए रहने और बीच-बीच में हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान जताया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।