Hindi News
›
Video
›
India News
›
Congress Protest: Sanjay Singh and Atishi lash out and raise questions over Rahul Gandhi's sit-in outside the
{"_id":"6a5f90ff3cb40c8e040b17ca","slug":"congress-protest-sanjay-singh-and-atishi-lash-out-and-raise-questions-over-rahul-gandhi-s-sit-in-outside-the-2026-07-21","type":"video","status":"publish","title_hn":"Congress Protest: PM हाउस के बाहर राहुल गांधी के धरने पर भड़की AAP, संजय सिंह और आतिशी ने उठाए सवाल","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Congress Protest: PM हाउस के बाहर राहुल गांधी के धरने पर भड़की AAP, संजय सिंह और आतिशी ने उठाए सवाल
वीडियो डेस्क अमर उजाला डॉट कॉम Published by: Suresh Kumar Shah Updated Tue, 21 Jul 2026 09:02 PM IST
Congress Protest: लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस नेताओं ने प्रधानमंत्री आवास के बाहर प्रदर्शन कर छात्रों से जुड़े मुद्दों पर सरकार को घेरा। पार्टी ने गृह मंत्री से संसद में बयान और चर्चा की मांग दोहराते हुए पीएम मोदी और शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग भी उठाई। कांग्रेस के इस धरने पर आम आदमी पार्टी ने तीखी प्रतिक्रिया दी है।
आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए अपने ट्वीट में लिखा, "CJP के धरने को कमजोर करने के लिए मोदी जी ने राहुल गांधी को अपने आवास पर धरने पर बिठा दिया।"
राहुल गांधी के धरना प्रदर्शन पर सवाल उठाते हुए संजय सिंह ने कहा कि, "देश के करोड़ों युवाओं के लिए सोनम वांगचुक जी पिछले 23 दिनों से आमरण अनशन पर हैं। जंतर मंतर पर देश का युवा आंदोलन कर रहा है। 20 जुलाई को युवाओं को बर्बरता पूर्वक पीटा गया। कांग्रेस एक महीने से आंदोलन को गाली दे रही है, अब राहुल गांधी जी कह रहे है “जंतर मंतर नहीं हमारे धरने में शामिल हो” आख़िर युवाओं के आंदोलन को क्यों कमज़ोर करना चाहती है कांग्रेस? जंतर मंतर के आंदोलन में शामिल होने की अपील क्यों नहीं करती कांग्रेस?"
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।