बेहतर अनुभव के लिए एप चुनें।
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   India News ›   Jantar Mantar Protest: What transpired between Saurav Das and JP Nadda? CJP Protest | Sonam Wangchuk

Jantar Mantar Protest: सौरव दास और जेपी नड्डा के बीच क्या हुई बात? CJP Protest | Sonam Wangchuk

अमर उजाला डिजिटल डॉट कॉम Published by: Adarsh Jha Updated Mon, 20 Jul 2026 04:41 PM IST
Jantar Mantar Protest: What transpired between Saurav Das and JP Nadda? CJP Protest | Sonam Wangchuk
सड़क पर लाठीचार्ज संसद के बाहर प्रदर्शन और सत्ता के गलियारों में अचानक शुरू हुई बातचीत। आखिर ऐसा क्या हुआ कि आंदोलन की अगुवाई कर रहे प्रदर्शनकारियों को सीधे केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा के घर बुलाया गया? क्या सरकार और आंदोलनकारियों के बीच समझौते की शुरुआत हो चुकी है, या फिर टकराव अभी बाकी है? चलिए आपको बताते हैं आंदोलन के सबसे अहम मोड़ की ये पूरी कहानी।

दिल्ली की सड़कों पर नारे गूंज रहे थे। संसद की ओर बढ़ते प्रदर्शनकारियों को पुलिस रोक रही थी। कई जगह धक्का-मुक्की और बल प्रयोग की खबरें सामने आ रही थीं। ऐसा लग रहा था कि आंदोलन और सरकार के बीच टकराव और गहराएगा। लेकिन तभी कहानी ने अचानक नया मोड़ ले लिया।

कॉकरोच जनता पार्टी यानी CJP ने दावा किया कि सरकार ने खुद बातचीत के लिए संपर्क किया। संगठन के मुख्य प्रवक्ता सौरव दास और आशुतोष रांका को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा के आवास पर बुलाया गया। करीब दो घंटे के इंतजार के बाद दोनों नेताओं की मंत्री से मुलाकात हुई। हालांकि मुलाकात सिर्फ दस मिनट चली, लेकिन आंदोलन की दिशा बदलने के लिए इतना समय भी काफी माना जा रहा है।

मुलाकात के बाद सौरभ दास ने सोशल मीडिया पर जानकारी दी कि उन्होंने जेपी नड्डा को संगठन की मांगों से जुड़ा एक लिखित ज्ञापन सौंपा है। उनके मुताबिक, केंद्रीय मंत्री ने आश्वासन दिया कि इन मांगों पर सरकार के भीतर चर्चा की जाएगी। हालांकि दास ने यह भी कहा कि बातचीत का समय बेहद कम रहा और कई प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिए जाने की खबरें भी सामने आ रही हैं।

दिलचस्प बात यह रही कि इस मुलाकात के साथ ही CJP ने अपनी मांगों का दायरा भी बढ़ा दिया। पहले आंदोलन दो प्रमुख मांगों पर केंद्रित था, केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा और कथित परीक्षा अनियमितताओं से जुड़े मामलों में आत्महत्या करने वाले नीट अभ्यर्थियों के परिवारों को एक करोड़ रुपये का मुआवजा। लेकिन अब तीसरी और नई मांग भी सामने आ गई सफदरजंग अस्पताल में भर्ती सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक को तत्काल रिहा किया जाए।

उधर, बातचीत का दौर चल रहा था तो दूसरी ओर संसद मार्ग पर प्रदर्शनकारी आगे बढ़ने की कोशिश कर रहे थे। हजारों छात्र और युवा कथित परीक्षा अनियमितताओं के खिलाफ जवाबदेही तय करने और अपनी मांगों के समर्थन में संसद की ओर मार्च कर रहे थे। सुरक्षा व्यवस्था पहले से ही कड़ी थी। प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए पुलिस ने बैरिकेड लगाए और कई स्थानों पर बल प्रयोग किए जाने के आरोप भी लगे। इन घटनाओं ने राजधानी का माहौल और अधिक तनावपूर्ण बना दिया।

इसी उथल-पुथल के बीच आंदोलन से जुड़ी एक और बड़ी खबर सामने आई। CJP के संस्थापक अभिजीत दीपके ने अपना अनशन समाप्त कर दिया। उन्होंने यह अनशन तब शुरू किया था, जब सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से अस्पताल ले जाया गया था। लगभग पचास घंटे तक भूख हड़ताल पर रहने के बाद दीपके ने अपना अनशन खत्म किया, लेकिन यह भी स्पष्ट कर दिया कि आंदोलन अभी समाप्त नहीं हुआ है।

अब पूरा घटनाक्रम एक अहम मोड़ पर खड़ा है। एक तरफ सरकार और आंदोलनकारियों के बीच बातचीत की शुरुआत हो चुकी है, दूसरी ओर प्रदर्शन जारी है और मांगें भी पहले से ज्यादा स्पष्ट और व्यापक हो गई हैं। ऐसे में सबसे बड़ा सवाल यही है क्या यह दस मिनट की मुलाकात किसी बड़े समाधान की शुरुआत बनेगी, या फिर संसद और सड़क के बीच यह संघर्ष आने वाले दिनों में और तेज होगा? फिलहाल, इसकी नजरें सरकार के अगले कदम और बातचीत के नतीजों पर टिकी हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

Uttar Pradesh Weather: यूपी में छाए काले बादल, 67 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट!

20 Jul 2026

CJP Protest Jantar Mantar: संसद मार्च पर ये क्या बोल गए सोनम वांगचुक, पुलिस तैयार!

20 Jul 2026

Parliament Monsoon Session: मानसून सत्र में DMK लेगी कांग्रेस से बदला, NDA का देगी साथ?

20 Jul 2026

CJP Protest Jantar Mantar: जंतर-मंतर पर क्यों पहुंचे पत्थरों से लदे ट्रक? क्या बोले अभिजीत?

20 Jul 2026

Weather Forecast 20 July 2026: देखिए क्या है आपके यहां मौसम का हाल | Weather Report Today

20 Jul 2026
विज्ञापन

Akhilesh On Jauhar University: जौहर यूनिवर्सिटी विवाद पर अखिलेश के ट्वीट पर भड़के मौलाना सैफ अब्बास

20 Jul 2026

Bihar News: कटिहार से सॉल्वर गैंग के दो संदिग्ध दबोचे, पुलिस भर्ती कनेक्शन की जांच तेज

19 Jul 2026
विज्ञापन

Rajasthan News: कॉकरोच प्रोटेस्ट पर बालमुकुंद आचार्य ने किया बड़ा एलान

19 Jul 2026

Rajasthan News: हनुमान बेनीवाल ने गृह मंत्री अमित शाह को क्यों लिखी चिट्ठी?

19 Jul 2026

कलकत्ता हाईकोर्ट का TMC ऑफिस पर बड़ा फैसला, अभिषेक बनर्जी को बड़ी राहत

19 Jul 2026

Delhi High Court on Sonam Wangchuk: वांगचुक मामले में हाईकोर्ट का फैसला, केंद्र को नोटिस

19 Jul 2026

Jammu-Kashmir के Poonch में बाढ़ ने ली कई जान, दिखा खौफनाक मंजर! Gurez Cloudburst | Poonch Flood

19 Jul 2026

Sonakshi Sinha, Prakash Raj, Dia Mirza ने किया Wangchuk का समर्थन, सरकार को सुनाया! | Jantar-Mantar

19 Jul 2026

Weather Update: Delhi-NCR में Baarish का Alert, Himachal, Uttrakhand, Jammu में मौसम का कहर | Rain

19 Jul 2026

Bhavishyamalika Predictions: विश्व युद्ध-3 और परमाणु हमले पर चौंकाने वाले दावे। पं काशीनाथ मिश्रा

19 Jul 2026

Opposition Boycott All Party Meeting: सर्वदलीय बैठक से विपक्ष ने क्यों किया वॉकआउट? Monsoon Session

19 Jul 2026

अभिषेक बनर्जी ने दी बीजेपी को चेतावनी, टीएमसी कार्यालय तोड़ने पर उठाए सवाल

19 Jul 2026

Ram Mandir Chadhava Chori Case: टिन्नू यादव का बड़ा दावा, अनिल मिश्रा पर लगाए गंभीर आरोप?

19 Jul 2026

राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर कांग्रेस ने PM मोदी को लिखा पत्र

19 Jul 2026

UP Election 2027: सहारनपुर में ओवैसी का बड़ा दावा, बोले- बीजेपी को रोकने के लिए गठबंधन को तैयार

19 Jul 2026

अस्पताल में सोनम का अनशन जारी, दिया संदेश, पत्नी बोलीं- सफदरजंग से भरोसा उठा

19 Jul 2026

अभिजीत दीपके के माता-पिता ने जताई बेटे के लिए चिंता | Delhi Jantar-Mantar Protest

19 Jul 2026

India vs England 3rd ODI: लॉर्ड्स में निर्णायक मुकाबला, टीम इंडिया में बदलाव, मैच का समय भी बदला

19 Jul 2026

Jammu Kashmir Rajouri Heavy Rain Flood Alert: राजौरी में भयंकर बारिश से बाढ़, डूबी गाड़ियां।J&K Flood

19 Jul 2026

Sonam Wangchuk Hunger Strike: सोनम वांगचुक को मिला अन्ना हजारे का समर्थन, बोले- सरकार सीमाओं की परीक्षा न ले

19 Jul 2026

UP Weather Update: यूपी के 55 जिलों में बारिश का अलर्ट, IMD ने जारी किया भारी बारिश और वज्रपात का पूर्वानुमान

19 Jul 2026

Weather Forecast 19 July 2026: देखिए क्या है आपके यहां मौसम का हाल | Weather Report Today

19 Jul 2026

Lok Sabha Party Position List: उद्धव के बागी सांसदो को विलय की मंजूरी,TMC के बागी सांसद बैठेंगे अलग!

19 Jul 2026

Bankipur By Election: प्रशांत किशोर ने किया बड़ा दावा , बांकीपुर में जन सुराज के उतरने से भाजपा घबराई!

19 Jul 2026

Sonam Wangchuk Hospitalised: अस्पताल ने जारी सोनम वांगचुक का हेल्थ अपडेट, क्या बोले डॉक्टर्स!

19 Jul 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed