Hindi News
›
Video
›
India News
›
CJP Protest at Jantar Mantar: What did Sonam Wangchuk say about the march to Parliament? Police are on alert!
{"_id":"6a5da5175c4da75eee00b880","slug":"cjp-protest-at-jantar-mantar-what-did-sonam-wangchuk-say-about-the-march-to-parliament-police-are-on-alert-2026-07-20","type":"video","status":"publish","title_hn":"CJP Protest Jantar Mantar: संसद मार्च पर ये क्या बोल गए सोनम वांगचुक, पुलिस तैयार!","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
CJP Protest Jantar Mantar: संसद मार्च पर ये क्या बोल गए सोनम वांगचुक, पुलिस तैयार!
वीडियो डेस्क अमर उजाला डॉट कॉम Published by: लोकेंद्र त्यागी Updated Mon, 20 Jul 2026 10:03 AM IST
Link Copied
दिल्ली में प्रस्तावित सीजेपी संसद मार्च से पहले सुरक्षा व्यवस्था अभूतपूर्व स्तर पर पहुंचा दी गई है। पूरी नई दिल्ली में बीएनएसएस की धारा 163 लागू कर दी गई है। पुलिस को आशंका है कि प्रदर्शनकारी प्रधानमंत्री आवास, इंडिया गेट और अन्य महत्वपूर्ण स्थानों की ओर बढ़ सकते हैं। इसी को देखते हुए नई दिल्ली को 15 जोन में बांटकर 22 डीसीपी, 8 ज्वाइंट और एडिशनल सीपी, 40 अर्द्धसैनिक बलों की कंपनियों और वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों को तैनात किया गया है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि उसका उद्देश्य टकराव नहीं बल्कि कानून व्यवस्था बनाए रखना है।
उधर सफदरजंग अस्पताल से जारी संदेश में सोनम वांगचुक ने कहा कि वह 20 जुलाई को अपना अनशन तभी समाप्त करेंगे जब सरकार शिक्षा व्यवस्था की विफलताओं की जिम्मेदारी स्वीकार करे, या सीजेपी नेतृत्व संसद तक पहुंचकर सांसदों से मुद्दा उठाने का आश्वासन प्राप्त करे, अथवा स्वास्थ्य कारणों से सांसद अस्पताल आकर यही भरोसा दें।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।