Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Assam: Several killed in bus-truck collision near Kaziranga National Park

असम: काजीरंगा के पास बड़ा हादसा, मिनी बस और कंटेनर ट्रक की टक्कर; सात लोगों की मौत

Fri, 13 Nov 2026 04:40 PM IST
निर्मल कांत पीटीआई, काजीरंगा।
पीटीआई, काजीरंगा। Published by: निर्मल कांत Updated Fri, 13 Nov 2026 04:40 PM IST
विज्ञापन
Assam: Several killed in bus-truck collision near Kaziranga National Park
दुर्घटना। (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला
असम में काजीरंगा नेशनल पार्क के पास शुक्रवार को बड़ा सड़क हादसा हुआ। यहां एक मिनी बस और कंटेनर ट्रक की आमने-सामने टक्कर हो गई। इस हादसे में सात लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।
विज्ञापन


कहां और कैसे हुआ हादसा?
एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि हादसा कोहोरा रेंज में राष्ट्रीय राजमार्ग-715 पर हुआ। यह घटना हाथीकुली टी एस्टेट के पास रंगाजन इलाके में हुई। यहां यात्रियों से भरी मिनी बस की कंटेनर ट्रक से टक्कर हो गई।
विज्ञापन


गोलाघाट के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक स्वप्ननिल डेका ने पीटीआई को बताया, हमें शुरुआती जानकारी मिली है कि हादसे में कम से कम सात लोगों की मौत हुई है। हम सभी मौके पर मौजूद हैं। बस से शवों को बाहर निकाला जा रहा है। इसलिए मरने वालों की संख्या बढ़ने की आशंका है। उन्होंने कहा कि बस में कुल कितने लोग सवार थे, इसकी सही जानकारी अभी नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: बंगाल की खाड़ी में चक्रवात का खतरा: ओडिशा के 13 जिलों में बारिश-आंधी का अलर्ट; किन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम?


राहत और बचाव के लिए मौके पर कौन पहुंचा?
असम के पंचायत और ग्रामीण विकास मंत्री अतुल बोरा तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे। वह इसी इलाके के विधायक भी हैं। वह राहत और बचाव कार्यों की निगरानी कर रहे थे। हादसे में घायल लोगों को कोहोरा मॉडल अस्पताल ले जाया गया। गंभीर रूप से घायल ज्यादातर लोगों को जोरहाट मेडिकल कॉलेज और अस्पताल रेफर किया गया।

हादसे की वजह क्या है?
पुलिस अधिकारी ने बताया, बस बहुत तेज रफ्तार से चल रही थी। वह पार्क के पास लगाए गए गति संबंधी प्रतिबंधों का उल्लंघन कर रही थी। हमारा मानना है कि मिनी बस के चालक ने वाहन से नियंत्रण खो दिया। इसके बाद बस कंटेनर ट्रक से टकरा गई। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed