Hindi News
›
Video
›
India News
›
CJP Parliament March: What did Kangana Ranaut say about the 'Cockroach Janata Party's' protest?
{"_id":"6a5f73424e5e76d4a204c843","slug":"cjp-parliament-march-what-did-kangana-ranaut-say-about-the-cockroach-janata-party-s-protest-2026-07-21","type":"video","status":"publish","title_hn":"CJP Parliament March: 'कॉकरोच जनता पार्टी' के विरोध प्रदर्शन पर क्या बोलीं कंगना रनौत?","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
CJP Parliament March: 'कॉकरोच जनता पार्टी' के विरोध प्रदर्शन पर क्या बोलीं कंगना रनौत?
वीडियो डेस्क अमर उजाला डॉट कॉम Published by: Suresh Kumar Shah Updated Tue, 21 Jul 2026 06:55 PM IST
CJP Parliament March: कॉकरोच जनता पार्टी के हालिया विरोध प्रदर्शन को लेकर भारतीय जनता पार्टी की सांसद और अभिनेत्री कंगना रनौत ने दिल्ली पुलिस के रुख का पुरजोर समर्थन किया है। उन्होंने कहा कि प्रदर्शन के समय स्थिति इतनी खतरनाक हो गई थी कि संसद के भीतर मौजूद सभी लोग बुरी तरह घबराए हुए थे। सांसद कंगना रनौत ने संसद परिसर के अंदर का आंखों देखा हाल बताते हुए कहा- संसद के अंदर हर कोई दहशत में था। संसद के मुख्य द्वार बंद कर दिए गए थे और हम सांसद अंदर ही फंस कर रह गए थे। यहां तक कि सदन स्थगित होने के बाद भी हम बाहर नहीं निकल पा रहे थे।
संसद के बाहर CJP के विरोध-प्रदर्शन पर कंगना रनौत ने कहा, आपने देखा होगा कि कैसे भीड़ हमला करने की कोशिश कर रही थी। एक वक्त तो हम सभी इस डर में थे कि वे कहीं हम पर हमला न कर दें। प्रदर्शन के दौरान पथराव भी हुआ और कुछ लोग घायल भी हुए, लेकिन आम जनता को कोई नुकसान नहीं पहुंचा। मैं दिल्ली पुलिस का आभार व्यक्त करती हूं, जिन्होंने हमारे लिए एक सुरक्षा ढाल की तरह काम किया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।