Hindi News
›
Video
›
India News
›
Delhi Liquor Policy Case: AAP celebrates Arvind Kejriwal's acquittal, leaders and workers attack BJP
{"_id":"69a1b7376676cd9bab068f1a","slug":"delhi-liquor-policy-case-aap-celebrates-arvind-kejriwal-s-acquittal-leaders-and-workers-attack-bjp-2026-02-27","type":"video","status":"publish","title_hn":"Delhi Liquor Policy Case: अरविंद केजरीवाल के बरी होने पर AAP का जश्न, नेता-कार्यकर्ताओं ने BJP पर बोला हमला","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Delhi Liquor Policy Case: अरविंद केजरीवाल के बरी होने पर AAP का जश्न, नेता-कार्यकर्ताओं ने BJP पर बोला हमला
वीडियो डेस्क अमर उजाला डॉट कॉम Published by: Suresh Kumar Shah Updated Fri, 27 Feb 2026 08:54 PM IST
Delhi Liquor Policy Case: दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने कथित दिल्ली शराब नीति घोटाले से जुड़े मामले में दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने दोनों को बरी कर दिया है। कोर्ट ने इस मामले में अरविंद केजरीवाल के साथ-साथ इस मामले में सह-आरोपी बनाए गए अन्य लोगों को भी बरी कर दिया गया है। इससे दिल्ली की सियासत अचानक गरम हो गई है।
आम आदमी पार्टी ने इसे 'सत्य की जीत' बताया है और कहा है कि केवल चुनावी जीत के लिए केजरीवाल पर झूठा केस गढ़ा गया था। पार्टी ने कहा है कि वह पूरी मजबूती के साथ इस मामले को दिल्ली की जनता के बीच ले जाएगी और भाजपा को बेनकाब करेगी।
अरविंद केजरीवाल के शराब घोटाले में बरी किए जाने की खबर सामने आते ही आम आदमी पार्टी के कार्यालय पर कार्यकर्ताओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। पार्टी कार्यकर्ता ढोल, नगाड़ों के संग कार्यालय पहुंचे और जश्न मनाया। आप नेताओं-कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को मिठाइयां खिलाकर अपनी खुशी प्रकट की।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।