राजधानी जयपुर में रविवार 4 जून को माली समाज की ओर से माली महासंगम कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में प्रदेशभर से हजारों की तादाद में माली, सैनी, कुशवाहा, शाक्य, मौर्य, मौर्या, सुमन, वनमाली और भोली माली समाज के हजारों की संख्या में लोग शामिल हुए। विद्याधर नगर स्टेडियम में हुए इस माली महासंगम के मुख्य अतिथि लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला रहे। यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य भी इस महासंगम में शामिल हुए।