Hindi News
›
Video
›
India News
›
'I will pick a fight with Yogi ji, I will make you a minister' Rajbhar taunts Akhilesh Yadav
{"_id":"6a0979a7f69acad57a0906de","slug":"i-will-pick-a-fight-with-yogi-ji-i-will-make-you-a-minister-rajbhar-taunts-akhilesh-yadav-2026-05-17","type":"video","status":"publish","title_hn":"'मैं योगी जी से झगड़ा कर लूंगा, आपको मंत्री बनवाकर रहूंगा' राजभर का का अखिलेश यादव पर तंज","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
'मैं योगी जी से झगड़ा कर लूंगा, आपको मंत्री बनवाकर रहूंगा' राजभर का का अखिलेश यादव पर तंज
Video Desk Amar Ujala Published by: Anjali Updated Sun, 17 May 2026 01:47 PM IST
Link Copied
यूपी की राजनीति में अब कैबिनेट विस्तार को लेकर सियासत गरमा गई है... सुभासपा प्रमुख ओपी राजभर ने अखिलेश यादव पर जबरदस्त तंज कसा है... यहां तक कि राजभर ने अखिलेश को सुभासपा ज्वॉइन करने की सलाह तक दे डाली.. और कहा कि वो सीएम योगी से अखिलेश को मंत्री बनाने की बात करेंगे... इतना ही नहीं राजभर ने अखिलेश को यहां तक कि कह दिया कि सपा प्रमुख प्रतीक की तेरहवीं तक तो रुक जाते... हालांकि सुभासपा प्रमुख ने अखिलेश यादव पर तंज क्यों कसा... अखिलेश यादव ने ऐसा क्या कहा कि राजभर ने अखिलेश को इतनी बड़ी नसीहत दे डाली...
आपको बता दें कि कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने सपा प्रमुख अखिलेश यादव पर तीखा हमला बोला है.. राजभर ने अखिलेश की एक पोस्ट का स्क्रीनशॉट शेयर किया है... साथ ही सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर किए गए पोस्ट में राजभर ने अखिलेश यादव को सत्ता का लालची बताते हुए लिखा कि अखिलेश जी अभी आपके भाई का देहांत हुआ है और पूरा परिवार परेशान है। यही वजह है कि मैं भी आपके दुख में शामिल हूं और आपके समाज को बांटने वाली राजनीति पर कहना-लिखना बंद कर दिया था... लेकिन आप इतने सत्ता लोलुप हैं कि परिवार की 'गमी' के बीच भी राजनीति सूझ रही है, दूसरों के घरों में क्या चल रहा है इसकी आपको ज्यादा चिंता है। लगता है आपने लोक-लाज त्याग दिया है... जरा तेरहवीं तक रुक जाइए फिर विचारों की राजनीति कर ली जाएगी, कुछ आप हमें कह लीजिएगा, कुछ हम आपको सुनाएंगे... लेकिन इस व्यवहार को गोलोकगामी भाई देख रहा होगा तो, क्या सोच रहा होगा...थोड़ा तो लिहाज कर लीजिए... रही बात मंत्रिमंडल विस्तार के बाद विभाग के बंटवारे की तो, आपको क्या लगता है कि कोई विभाग आपको भी मिल जाएगा? अगर इच्छुक हैं तो सुभासपा से जुड़िए, माननीय मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी से झगड़ा कर लूं गा, लेकिन आपको एक विभाग का मंत्री बनवाकर रहूंगा...
वहीं अपने पोस्ट में आखिरी लाइन में राजभर लिखते हैं... बेगाने मत्रिमंडल में अखिलेश दीवाना!
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।