Hindi News
›
Video
›
India News
›
India US Trade Deal: What questions did Congress raise on the India-US trade agreement?
{"_id":"6987339e7d00e66e3000d5e3","slug":"india-us-trade-deal-what-questions-did-congress-raise-on-the-india-us-trade-agreement-2026-02-07","type":"video","status":"publish","title_hn":"India US Trade Deal: भारत-अमेरिका व्यापार समझौते पर कांग्रेस ने क्या सवाल उठाए?","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
India US Trade Deal: भारत-अमेरिका व्यापार समझौते पर कांग्रेस ने क्या सवाल उठाए?
Video Desk Amar Ujala Published by: अंजलि सिंह Updated Sat, 07 Feb 2026 06:14 PM IST
Link Copied
भारत और अमेरिका के बीच हुए व्यापार समझौते की रूपरेखा जारी कर दी गई है.. केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पोस्ट के जरिए जानकारी दी.. और कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निर्णायक नेतृत्व में भारत ने अमेरिका के साथ एक अंतरिम समझौते के लिए रूपरेखा तैयार कर ली है.. बता दें कि दोनों देशों ने अंतरिम व्यापार समझौते का ढांचा तय किया और इस पर एक संयुक्त बयान जारी किया.. हालांकि एक तरफ जहां व्यापार समझौते की रूपरेखा जारी होने के बाद केंद्रीय मंत्रियों ने निर्यात के अवसर बताने शुरू किए हैं तो दूसरी तरफ विपक्ष ने भी इस समझौते को लेकर केंद्र सरकार को घेरना शुरू कर दिया है..
बता दें कि दोनों देशों ने जो अंतरिम व्यापार समझौते का ढांचा तय किया है और इस पर संयुक्त बयान जारी किया है, इसे दोनों देशों के आर्थिक रिश्तों को नई दिशा मिलने की संभावना के तौर पर देखा जा रहा है.. ऐसे में अब इस समझौते को लेकर जारी संयुक्त बयान पर सत्ता पक्ष, विपक्ष समेत कई एजेंसियों की प्रतिक्रिया सामने आई है.. एक तरफ जहां रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने इसे निर्यात का बड़ा अवसर बताया है। वहीं दूसरी ओर कांग्रेस ने इसे अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की जीत और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बड़ी हार बताया। अब आइए जानते हैं व्यापार समझौते पर किसने क्या कहा है...
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।