Hindi News
›
Video
›
India News
›
Kapil Sibal told why youth are becoming criminals? Enumerate three big reasons
{"_id":"643fd1f17145c7fcdd094990","slug":"kapil-sibal-told-why-youth-are-becoming-criminals-enumerate-three-big-reasons-2023-04-19","type":"video","status":"publish","title_hn":"Kapil Sibal on Crime: कपिल सिब्बल ने बताया युवा क्यों बन रहे हैं अपराधी? गिनाए तीन बड़े कारण","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Kapil Sibal on Crime: कपिल सिब्बल ने बताया युवा क्यों बन रहे हैं अपराधी? गिनाए तीन बड़े कारण
वीडियो डेस्क/अमर उजाला डॉट कॉम Published by: प्रवीण तिवारी Updated Wed, 19 Apr 2023 05:05 PM IST
अतीक अशरफ हत्याकांड के बाद से ही देश में सियासी उबाल देखने को मिल रहा है। कपिल सिब्बल लगातार इस मुद्दे पर महत्वपूर्ण बिंदुओं को उठा रहे हैं। उन्होंने असद एनकाउंटर के बाद भी कहा था कि एक नौजवान से देश को क्या खतरा हो सकता है। एक बार फिर उन्होंने युवाओं में अपराध की प्रवृत्ति बढ़ने के मुद्दे पर बहुत महत्वपूर्ण बात कह डाली। हम आपको बताते हैं उन्होंने क्या कहा लेकिन पहले ये जानिए कि कैसे युवाओं के अपराधी बनने का मुद्दा गरमाया। हम सभी जानते हैं कि युवा शक्ति को किसी ओर मोड़ा जा सकता है। सकारात्मक भी और नकारात्मक तौर पर भी। राजनीति में भी इस युवा शक्ति का जमकर इस्तेमाल होता है। चाहे आंदोलन हों या चुनावी रैलियां युवाओं का जोश सबको चाहिए लेकिन जब यही युवा होश खो देता है तो खतरा बन जाता है। अतीक और अशरफ को मारने वाले भी १९ से २१ साल के नौजवान ही हैं। ये पहले से भी अपराधी प्रवृत्ति के रहे हैं। अब बड़ा सवाल ये खड़ा होता है कि आखिर ये अपराधी प्रवृत्ति इनके भीतर आती कैसे हैं। इसी सवाल का जवाब कपिल सिब्बल ने दिया है। कपिल सिब्बल राजनीति के ही नहीं कानून के भी जानकार हैं ऐसे में उनकी ये बात समझना बहुत अहम हो जाता है। ये सीधे सीधे केंद्र सरकार और पीएम मोदी पर हमले के तौर पर भी देखा जा रहा है क्योंकि देश में सरकार की ये बड़ी जिम्मेदारी होती है कि युवा शक्ति को एक दिशा दी जाए। यदि युवाओं में अपराधिक प्रवृत्ति बढ़ रही है तो फिर इसका जिम्मेदार किसे माना जाए.... खैर ये बहस नई नहीं है लेकिन यूपी की घटनाओं के बाद इस पर बहस फिर गरमा गई है और सिब्बल ने इसी मौके पर अपनी ये बात रखी।...
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।