सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   India News ›   Kerala CM Face: Congress to Announce Name of Kerala CM Today! KC Venugopal, VD Satheesan, Chennithala

Keralam CM Face: आज कांग्रेस करेगी Kerala CM के नाम का एलान! KC Venugopal, VD Satheesan, Chennithala

अमर उजाला डिजिटल डॉट कॉम Published by: Adarsh Jha Updated Wed, 13 May 2026 11:53 PM IST
Kerala CM Face: Congress to Announce Name of Kerala CM Today! KC Venugopal, VD Satheesan, Chennithala
केरल में कांग्रेस के मुख्यमंत्री चेहरे को लेकर चल रहा सस्पेंस अब खत्म होने की ओर बढ़ रहा है। पार्टी ने साफ कर दिया है कि नए मुख्यमंत्री के नाम का एलान गुरुवार को किया जाएगा। कांग्रेस महासचिव Jairam Ramesh ने जानकारी दी कि पार्टी हाईकमान ने इस मुद्दे पर सभी जरूरी चर्चाएं और विचार-विमर्श पूरे कर लिए हैं। अब सिर्फ औपचारिक घोषणा बाकी है। ऐसे में केरल की राजनीति में एक नए अध्याय की शुरुआत होने जा रही है।

दरअसल, विधानसभा चुनाव में यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट यानी यूडीएफ को शानदार जीत मिली है। 140 सीटों वाली विधानसभा में यूडीएफ ने 102 सीटों पर कब्जा कर दो-तिहाई बहुमत हासिल किया है। कांग्रेस के खाते में अकेले 63 सीटें आई हैं। इसके अलावा मुस्लिम लीग को 22, केरल कांग्रेस को आठ और आरएसपी को तीन सीटें मिली हैं। चार मई को चुनाव नतीजे आने के बाद से ही मुख्यमंत्री के चेहरे को लेकर पार्टी के भीतर लगातार मंथन चल रहा था।

अब कांग्रेस नेतृत्व ने संकेत दिए हैं कि यह प्रक्रिया अंतिम चरण में पहुंच चुकी है। केरल प्रदेश कांग्रेस कमेटी यानी केपीसीसी के अध्यक्ष Sunny Joseph ने बताया कि कांग्रेस विधायक दल यानी सीएलपी की अहम बैठक 14 मई को केपीसीसी मुख्यालय में आयोजित होगी। इस बैठक में विधायक और वरिष्ठ नेता शामिल होंगे। माना जा रहा है कि इसी बैठक के बाद मुख्यमंत्री के नाम की औपचारिक घोषणा कर दी जाएगी।

मुख्यमंत्री पद की दौड़ में इस समय तीन बड़े नाम सबसे ज्यादा चर्चा में हैं। इनमें वरिष्ठ नेता Ramesh Chennithala, विपक्ष के प्रमुख चेहरे V. D. Satheesan और एआईसीसी महासचिव K. C. Venugopal शामिल हैं। सूत्रों के मुताबिक पार्टी हाईकमान हर पहलू को ध्यान में रखकर फैसला लेना चाहता है ताकि सरकार गठन से पहले किसी तरह का असंतोष सामने न आए।

इसी वजह से दिल्ली में लगातार बैठकों का दौर चला। कांग्रेस नेता Rahul Gandhi ने केरल कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेताओं और पूर्व प्रदेश अध्यक्षों से अलग-अलग बातचीत की। वीएम सुधीरन, एमएम हसन और के सुधाकरण समेत कई नेताओं से राय ली गई। वहीं वरिष्ठ नेता मुल्लापल्ली रामचंद्रन से फोन पर चर्चा की गई। पार्टी नेतृत्व जनता की भावना और संगठन के संतुलन दोनों को ध्यान में रखते हुए फैसला करना चाहता है।

वरिष्ठ नेता वीएम सुधीरन ने भी कहा कि मुख्यमंत्री का चयन ऐसा होना चाहिए जो जनता की उम्मीदों के अनुरूप हो और संगठन को मजबूत बनाए। कांग्रेस यह संदेश देने की कोशिश कर रही है कि फैसला सामूहिक सहमति और व्यापक विचार-विमर्श के बाद लिया जा रहा है।

अब सबसे बड़ा सवाल यही है कि आखिर कांग्रेस किस चेहरे पर भरोसा जताएगी। क्या पार्टी अनुभव को प्राथमिकता देगी, या फिर युवा और आक्रामक नेतृत्व पर दांव लगाएगी? इसका जवाब गुरुवार को मिलने वाला है। लेकिन इतना तय है कि मुख्यमंत्री के नाम का एलान सिर्फ एक राजनीतिक फैसला नहीं होगा, बल्कि आने वाले वर्षों में केरल कांग्रेस की दिशा भी तय करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

Adnan Sami New Song: लंबे समय बाद Adnan का धमाका! नया गाना सुन फैंस खुश!| Lipstick Se Nazar Utaar De

13 May 2026

Prateek Yadav Death: जब पत्नी अपर्णा के साथ प्रतीक यादव ने लिया था अखिलेश यादव का आशीर्वाद, वीडियो वायरल

13 May 2026

Floor Test में पास हुए Vijay Thalapathy, DMK ने जमकर घेरा | Udhayanidhi Stalin | Tamil Nadu New CM

13 May 2026

PM Modi Reduces Convey Size: काफिले में वाहनों की संख्या हुई कम, 2 गाड़ियों के साथ दिखें पीएम मोदी

13 May 2026

महाभारत के कृष्ण Nitish Bharadwaj ने बताए ममता बनर्जी के राज ! अटल,आडवाणी,मोदी पर भी बोले।

13 May 2026
विज्ञापन

INDIA Alliance Crisis: 'दो लड़कों की दोस्ती' खत्म? Mamta के साथ Akhilesh का नया मोर्चा!| Rahul Gandhi

13 May 2026

Prateek Yadav Death: परिवार के लिए कितनी संपत्ति छोड़ गए प्रतीक यादव?

13 May 2026
विज्ञापन

Suvendu Adhikari: भवानीपुर से विधायक बने सीएम शुभेंदु अधिकारी, छोड़ी नंदीग्राम सीट

13 May 2026

Weather Forecast 13 May 2026: देखिए क्या है आपके यहां मौसम का हाल | Weather Report Today

13 May 2026

Neet UG 2026 Exam Paper Leak: नीट पेपर लीक मामले में SOG का एक्शन, CBI ने शुरू की जांच!

13 May 2026

PM Appeal India: PM मोदी की अपील पर भड़के अखिलेश यादव, 'अर्थव्यवस्था किसकी वजह से लड़खड़ाई?'

13 May 2026

Mahesh Joshi और Sanjay Badaya को लेकर अदालत पहुंची ACB

12 May 2026

पूर्व CM Ashok Gehlot ने BJP पर किया प्रहार

12 May 2026

NEET EXAM 2026 के पेपर लीक होने के बाद Madan Dilawar के जन्मदिन मनाने पर भड़का बवाल

12 May 2026

पीएम मोदी की अपील पर क्या बोले Rajastha के ज्वेलर्स?

12 May 2026

NEET पेपर लीक मामले पर Sachin Pilot का बड़ा खुलासा!

12 May 2026

Mayawati on PM Modi Public Appeals: पीएम मोदी की अपील पर मायावती का बड़ा बयान, कोरोना काल को क्यों किया याद?

12 May 2026

Suvendu Adhikari News: पश्चिम बंगाल में नई नियुक्ति पर राहुल गांधी ने उठाए सवाल, BJP-EC पर लगाया बड़ा आरोप

12 May 2026

PM Modi Public Appeals: पीएम मोदी की अपील पर अरविंद केजरीवाल ने कह दी बड़ी बात

12 May 2026

Sachin Pilot News: 'बीजेपी के संपर्क में सचिन पायलट', क्या राजस्थान कांग्रेस में फिर मचेगा सियासी तूफान?

12 May 2026

CM Vijay Thalapathy: सीएम विजय का बड़ा एक्शन, बंद करवा दी शराब की दुकाने

12 May 2026

Assam CM Oath Ceremony: Himanta Biswa Sarma ने ली CM पद की शपथ, पीएम मोदी भी मौजूद | Assam New CM

12 May 2026

Assam CM Oath Ceremony: CM पद की शपथ लेने पहुंचे Himanta Biswa, भीड़ से घिरे | Assam New CM Oath

12 May 2026

PM Appeal India: पीएम मोदी के ऊर्जा बचाने की अपील पर भड़की कांग्रेस, सरकार के दावों पर दागे सवाल!

12 May 2026

Weather Forecast 12 May 2026: देखिए क्या है आपके यहां मौसम का हाल | Weather Report Today

12 May 2026

PM Appeal India: PM मोदी की अपील पर भड़के अखिलेश-राहुल ,केशव प्रसाद मौर्य ने दिया ये जवाब!

12 May 2026

Assam CM Oath: हिमंत के साथ चार मंत्री लेंगे शपथ,नई टीम बनकर तैयार स्पीकर के नाम का हुआ एलान!

12 May 2026

UP में आज क्या-क्या हुआ? जानें UP की बड़ी खबरें | 11 May 2026 | UP Ki Baat | UP News | Live News

11 May 2026

Bengal Cabinet Ministers: बंगाल में मंत्रियों के बीच विभागों का बंटवारा, जानें किसे मिला कौन सा मंत्रालय?

11 May 2026

Tamil Nadu CM Vijay Thalapathy: विजय के सीएम बनते ही AIADMK में बड़ी फूट!

11 May 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed