Hindi News
›
Video
›
India News
›
Neet UG 2026 Exam Paper Leak: SOG takes action in NEET paper leak case, CBI starts investigation!
{"_id":"6a03a05dc9c79e298c09ee2c","slug":"neet-ug-2026-exam-paper-leak-sog-takes-action-in-neet-paper-leak-case-cbi-starts-investigation-2026-05-13","type":"video","status":"publish","title_hn":"Neet UG 2026 Exam Paper Leak: नीट पेपर लीक मामले में SOG का एक्शन, CBI ने शुरू की जांच!","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Neet UG 2026 Exam Paper Leak: नीट पेपर लीक मामले में SOG का एक्शन, CBI ने शुरू की जांच!
वीडियो डेस्क अमर उजाला डॉट कॉम Published by: Bhaskar Tiwari Updated Wed, 13 May 2026 03:30 AM IST
Link Copied
राजस्थान स्पेशल ऑपरेशंस ग्रुपस के IG अजय पाल लांबा ने NTA द्वारा NEET-UG 2026 परीक्षा रद्द करने के मामले पर बताया, "NEET परीक्षा 2026 को लेकर पेपर लीक की जो अटकलें लगाई जा रही थीं, जो अफवाहें चल रही थीं, उस संबंध में पुलिस को इनपुट प्राप्त हुआ था उसके आधार पर सीकर, अलवर, झुंझुनूं, जयपुर में पुलिस और SOG की टीमों ने मिलकर के NEET परीक्षा पेपर के आउट होने के सिलसिले में, जिन-जिन लोगों के पास NEET परीक्षा 2026 का पेपर पहुंचने की संभावना जताई गई थी, उन लोगों से पूछताछ की है। करीब 150 से ज्यादा अभ्यर्थी, उनके मित्र व अभिभावकों से पूछताछ के बाद ये प्राप्त हुआ की इस परीक्षा का पेपर परीक्षा शुरू होने से पूर्व राजस्थान में हरियाणा के निवासी एक व्यक्ति के द्वारा भेजा गया। पूछताछ से पता चला कि उसके पास ये पेपर महाराष्ट्र नासिक से आया था। ये सारी सूचना NTA के साथ साझा करने के बाद भारत सरकार द्वारा NEET परीक्षा को रद्द करने का निर्णय आपके सामने है। CBI ने इस मामले को टेक ओवर किया है और CBI की टीम यहां आ चुकी है और SOG के संपर्क में है
राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) के पूर्व कार्यवाहक अध्यक्ष शिव सिंह राठौड़ ने स्पेशल ऑपरेशंस ग्रुप (SOG) द्वारा उन्हें हिरासत में लिए जाने पर कहा, "(स्कूल व्याख्याता-कृषि विज्ञान भर्ती) परीक्षा 2022 में आयोजित हुई थी। जनवरी 2022 में मेरा रिटायरमेंट हुआ था और इस परीक्षा का विज्ञापन अप्रैल 2022 में आया था यानी मेरे रिटायर्मेंट के 3 महीने बाद इस तरह की परीक्षा से मेरा कोई लेना-देना नहीं था और न ही मुझे इसकी जानकारी थी। इसके बारे में मुझसे पूछताछ की गई। ये मेरे रिटायरमेंट के बाद का मामला है"
उन्होंने आगे कहा, "NEET का दूर-दूर तक कोई संबंध नहीं है और कोई लेना-देना नहीं है.ये जानकारी (स्कूल व्याख्याता)कृषि विज्ञान भर्ती परीक्षा-2022 को लेकर की गई थी, जिसे लेकर मुझे नोटिस दिया गया था.जब-जब जांच एजेंसी ने मुझे बुलाया है मैं आया हूं और आगे भी आऊंगा.इस भर्ती मामले से मेरा कोई दूर-दूर तक संबंध नहीं है
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।