सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   India News ›   PM Modi on Petrol, Diesel & Gold: 'Save Petrol and Diesel; Do Not Buy Gold Jewelry' — PM Modi's Appeal

PM Modi on Petrol- Diesel & Gold: 'पेट्रोल-डीजल बचाएं, सोने के गहने न खरीदें', PM Modi की अपील

अमर उजाला डिजिटल डॉट कॉम Published by: Adarsh Jha Updated Sun, 10 May 2026 09:46 PM IST
PM Modi on Petrol, Diesel & Gold: 'Save Petrol and Diesel; Do Not Buy Gold Jewelry' — PM Modi's Appeal
दुनिया इस समय बड़े ऊर्जा संकट और पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के दौर से गुजर रही है। कच्चे तेल की सप्लाई को लेकर वैश्विक चिंता लगातार बढ़ती जा रही है। ऐसे माहौल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों से एक बड़ी और अहम अपील की है। प्रधानमंत्री ने लोगों से पेट्रोल, डीजल और गैस जैसी पेट्रोलियम चीजों का बहुत ही सोच-समझकर इस्तेमाल करने को कहा है। इतना ही नहीं, पीएम मोदी ने लोगों से एक साल तक सोने के नए गहने नहीं खरीदने की भी अपील की है।

प्रधानमंत्री ने कहा कि यह समय सिर्फ सरकार का नहीं, बल्कि पूरे देश का इम्तिहान है। उन्होंने साफ कहा कि विदेशी मुद्रा बचाना और देश के संसाधनों की रक्षा करना भी आज के समय में देशभक्ति का एक बड़ा हिस्सा है।

पीएम मोदी ने कहा कि भारत अपनी जरूरत का बड़ा हिस्सा विदेशों से आने वाले कच्चे तेल से पूरा करता है। ऐसे में अगर लोग जरूरत से ज्यादा पेट्रोल-डीजल और गैस का इस्तेमाल करेंगे, तो इसका सीधा असर देश की अर्थव्यवस्था पर पड़ेगा। पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव और वैश्विक ऊर्जा संकट के बीच तेल की कीमतों और सप्लाई को लेकर पूरी दुनिया चिंता में है।

प्रधानमंत्री ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि हर नागरिक अपनी जिम्मेदारी समझे और पेट्रोलियम उत्पादों का इस्तेमाल संयम के साथ करे। उन्होंने भरोसा जताया कि अगर देश के लोग मिलकर ईंधन बचाएंगे, तो भारत पर वैश्विक संकट का असर काफी कम किया जा सकता है।

पीएम मोदी ने कोरोना काल के दौरान अपनाए गए वर्क फ्रॉम होम मॉडल का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि जहां संभव हो, वहां दोबारा घर से काम करने की व्यवस्था को प्राथमिकता दी जाए। साथ ही उन्होंने लोगों से ऑनलाइन मीटिंग और वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग का ज्यादा इस्तेमाल करने की अपील की, ताकि अनावश्यक यात्रा और ईंधन की खपत कम हो सके।

प्रधानमंत्री की अपील का सबसे ज्यादा चर्चा वाला हिस्सा सोने की खरीद को लेकर रहा। पीएम मोदी ने कहा कि भारत में भारी मात्रा में सोना आयात किया जाता है और इस पर देश की बहुत बड़ी विदेशी मुद्रा खर्च होती है। उन्होंने पुराने समय की याद दिलाते हुए कहा कि युद्ध और संकट के दौर में लोग देशहित में अपना सोना तक दान कर देते थे।

हालांकि उन्होंने साफ किया कि सरकार को किसी से सोना दान में नहीं चाहिए, लेकिन देशहित में लोगों को कम से कम एक साल तक सोने के नए गहने खरीदने से बचना चाहिए। पीएम मोदी ने कहा कि चाहे शादी हो, कोई बड़ा फंक्शन हो या पारिवारिक कार्यक्रम… लोगों को यह संकल्प लेना चाहिए कि वे एक साल तक सोने की नई खरीदारी नहीं करेंगे।

प्रधानमंत्री ने किसानों से भी अपील की कि वे सरकार की ओर से उपलब्ध कराई जा रही सस्ती खाद का सही तरीके से इस्तेमाल करें। उन्होंने कहा कि जो खाद दुनिया में हजारों रुपये में बिक रही है, उसे भारत सरकार किसानों को बेहद कम कीमत पर उपलब्ध करा रही है।

इसके साथ ही पीएम मोदी ने यह भी बताया कि सरकार ऊर्जा के वैकल्पिक स्रोतों पर तेजी से काम कर रही है। उन्होंने कहा कि भारत आज सौर ऊर्जा के क्षेत्र में दुनिया के बड़े देशों में शामिल हो चुका है। पेट्रोल में इथेनॉल मिलाने का काम तेजी से बढ़ाया जा रहा है, ताकि कच्चे तेल पर निर्भरता कम हो सके।

प्रधानमंत्री ने कहा कि सरकार अब पाइप गैस और सीएनजी जैसी व्यवस्थाओं को भी तेजी से बढ़ा रही है। उनका कहना था कि यही वजह है कि वैश्विक ऊर्जा संकट के बावजूद भारत मजबूती के साथ स्थिति का सामना कर पा रहा है।

यानी साफ है कि बढ़ते वैश्विक तनाव और ऊर्जा संकट के बीच प्रधानमंत्री मोदी अब देश को सिर्फ सरकार के भरोसे नहीं, बल्कि जनभागीदारी के जरिए आत्मनिर्भर और मजबूत बनाने का संदेश दे रहे हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

Kamal Haasan, Prakash Raj, R. Madhavan, Pooja Hegde ने Vijay को दी CM बनने की बधाई |Tamilnadu New CM

10 May 2026

Vijay के शपथ ग्रहण में पहुंचीं तृषा | Trisha Arrives at oath ceremony venue | Vijay Oath Ceremony

10 May 2026

CM Vijay-Rahul Gandhi का Selfie Moment हुआ Viral! Vijay Oath Ceremony | Tamilnadu New CM Oath Update

10 May 2026

Weather Forecast 10 May 2026: देखिए क्या है आपके यहां मौसम का हाल | Weather Report Today

10 May 2026

Bengal New CM Oath : बंगाल में शुभेंदु सरकार बनने पर बोले अधीर रंजन,'वादा किया था उसे निभाना पड़ेगा'!

10 May 2026
विज्ञापन

Bengal New CM Oath : बंगाल में शुभेंदु सरकार बनते ही एक्शन में पुलिस, अपराधियों पर कार्रवाई हुई तेज!

10 May 2026

CM Bhajanlal का बड़ा दावा, पलायन रोकने का किया वादा| Police Fight

09 May 2026
विज्ञापन

गोविंदगढ़ थाना हमले के चार आरोपी न्यायिक अभिरक्षा में भेजे गए

09 May 2026

गांव में शादी की बासी रसमलाई खाने से 50 बच्चों समेत 75 लोग पहुंचे अस्पताल

09 May 2026

Alwar जिले में मृत मानकर शुरू हो चुकी थी अंतिम संस्कार की तैयारी

09 May 2026

आज से Sikar में Lab Assistant Exam शुरू, 32 केंद्रों पर कड़े इंतजाम

09 May 2026

CBN की रेड में ड्रग्स के खेल का गंदा खुलासा , 3 पुलिसकर्मी निलंबित

09 May 2026

UP Cabinet Expansion: यूपी में मंत्रिमंडल विस्तार, पूजा पाल समेत सामने आए ये नाम!

09 May 2026

Bengal CM Oath Ceremony: CM Yogi ने Suvendu Adhikari को पहनाया अपना भगवा गमछा|Suvendu Shapath Grahan

09 May 2026

Jabalpur: क्रूज चालक का दावा- वह भागा नहीं था, सात माह पहले बताई थी इंजन की खराबी

09 May 2026

Ujjain Simhastha: संतों का प्रतिनिधिमंडल पहुंचा उज्जैन, सिंहस्थ की तैयारियों का निरीक्षण

09 May 2026

CM Mohan Yadav पहुंचे पश्चिम बंगाल, शुभेंदु अधिकारी के शपथ ग्रहण को लेकर क्या कहा?

09 May 2026

Bengal CM Oath Ceremony: ममता बनर्जी को विधानसभा जाने का मौका शुभेंदु ही देंगे!

09 May 2026

Bhojshala News: हाईकोर्ट में भोजशाला मामले की अहम सुनवाई, दोनों पक्षों के बीच तीखी नोकझोंक

09 May 2026

Harsha Richhariya का कथावाचक अवतार, पहले प्रवचन में ही उमड़ी भीड़..बोलीं- शक्ति के बिना शिव भी शून्य

09 May 2026

कौन हैं माखनलाल,जिसके मंच पर PM ने छुए पैर,रो पड़े सरकार

09 May 2026

Weather Forecast 09 May 2026: देखिए क्या है आपके यहां मौसम का हाल | Weather Report Today

09 May 2026

Bengal New CM: बंगाल में सरकार बनते ही समिक भट्टाचार्य बोले महाजंगलराज का अंत, ममता पर जमकर बरसे!

09 May 2026

Bengal New CM: शुभेंदु अधिकारी के मुख्यमंत्री बनने पर कांग्रेस ने दी प्रतिक्रिया, भाजपा पर लगाई सवालों की झड़

09 May 2026

Vijay Thalapathy Tamil Nadu: तमिलनाडु में विजय की ताजपोशी पर संशय,दिनाकरन ने AIADMK को दिया समर्थन

09 May 2026

Jal Jeevan Mission मामले में शिकंजा, Mahesh Joshi ACB रिमांड पर

08 May 2026

शक्तिपीठों की यात्रा पर निकलीं योगिनी, 25 मई को होगा पूर्णाहुति और संत भंडारा

08 May 2026

जयपुर में डॉक्टरों की हड़ताल, कोर्ट परिसर में डॉक्टर से मारपीट के आरोप

08 May 2026

अजमेर दरगाह विवाद मामले में कोर्ट का बड़ा आदेश, 22 जुलाई को अगली सुनवाई

08 May 2026

पुलिस पर पथराव के मामले में चार आरोपी न्यायिक अभिरक्षा में भेजे गए

08 May 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed