Hindi News
›
Video
›
India News
›
Mahakumbh IITian Baba Abhay Singh Marriage, Wife Preetika video viral
{"_id":"69d3bfd704936c61ca0d2053","slug":"mahakumbh-iitian-baba-abhay-singh-marriage-wife-preetika-video-viral-2026-04-06","type":"video","status":"publish","title_hn":"IIT Baba Abhay Singh Marriage: महाकुंभ वाले IIT बाबा अभय सिंह ने की शादी, जानिए कौन है पत्नी प्रीतिका?","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
IIT Baba Abhay Singh Marriage: महाकुंभ वाले IIT बाबा अभय सिंह ने की शादी, जानिए कौन है पत्नी प्रीतिका?
वीडियो डेस्क अमर उजाला डॉट कॉम Published by: Suresh Kumar Shah Updated Mon, 06 Apr 2026 07:44 PM IST
IIT Baba Abhay Singh Marriage: प्रयागराज महाकुंभ में आईआईटी बाबा के नाम से चर्चा में आए अभय सिंह ने शादी कर ली है, जिसकी तस्वीरें अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।
दरअसल, बैंक खाते की केवाइसी अपडेट करवाने के लिए अपनी पत्नी प्रीतिका के साथ सोमवार को झज्जर तहसील में पहुंचे। तहसील परिसर में वह अपने एडवोकेट पिता के चैंबर में कुछ देर रुके, जहां मीडिया से रूबरू हुए। चैंबर के बाहर अभय सिंह के साथ सेल्फी लेने वालों की भीड़ लग गई। कई लोगों ने उनके साथ पुरानी यादें भी ताजा कीं।
खबरों के मुताबिक, अभय सिंह ने इस साल 15 फरवरी 2026 को शादी की थी। उन्होंने हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला में शादी की थी। वहीं, दोनों ने 19 फरवरी को कोर्ट मैरिज भी की थी जिसके बाद वह हिमाचल में ही रह रहे हैं। शादी के बाद वह पहली बार अपने पैतृक जिले झज्जर में पहुंचे हैं।
अभय सिंह ने बताया कि उनकी पत्नी प्रीतिका बेंगलुरु की रहने वाली हैं। दोनों एक ही विजन पर साथ काम कर रहे हैं। माता-पिता से मिलने के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा, “मैं उनसे जरूर मिलूंगा, लेकिन बड़े परिवार के लिए छोटे परिवार को छोड़ना पड़ता है।”
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।