Hindi News
›
Video
›
India News
›
AAP Politics: Has a Rift Emerged Between Arvind Kejriwal and Raghav Chadha?
{"_id":"69cfda86bcf23a64a40a01d5","slug":"aap-politics-has-a-rift-emerged-between-arvind-kejriwal-and-raghav-chadha-2026-04-03","type":"video","status":"publish","title_hn":"Raghav Chadha News: अरविंद केजरीवाल और राघव चड्ढा के बीच कैसे आई दूरियां?","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Raghav Chadha News: अरविंद केजरीवाल और राघव चड्ढा के बीच कैसे आई दूरियां?
वीडियो डेस्क अमर उजाला डॉट कॉम Published by: Suresh Kumar Shah Updated Fri, 03 Apr 2026 08:49 PM IST
Raghav Chadha News: अपने युवा नेता से आप की बेरूखी का असली कारण क्या? कब और कैसे हाईकमान की नजरों से उतर गए राघव चड्ढा? केजरीवाल के करीबी रहे राघव चड्ढा हुए AAP में साइडलाइन? AAP ने राघव चड्ढा को राज्यसभा के डिप्टी लीडर पद से क्यों हटाया? अरविंद केजरीवाल और राघव चड्ढा के बीच कैसे आई दूरियां?
दरअसल, यह सभी सवाल इसलिए उठ रहे है क्योंकि दिल्ली की राजनीति में इस वक्त बड़ा सियासी भूचाल आया है। राघव चड्ढा अचानक से चर्चा के केंद्र में आ गए हैं। कारण ये है कि – अरविंद केजरीवाल की आम आदमी पार्टी ने उन्हें राज्यसभा में डिप्टी लीडर पद से हटा दिया है और इसके बाद राघव चड्ढा का एक वीडियो सामने आया है, जिसने सियासत गरमा दी है। जिसके बाद अब कहा जा रहा है कि, आम आदमी पार्टी और उसके युवा चेहरे राघव चड्ढा के बीच कथित तनाव अब खुलकर चर्चा में आ गया है।
बता दें कि, राज्यसभा में पार्टी के उपनेता पद से राघव चड्ढा को हटाकर उनकी जगह डॉ. अशोक कुमार मित्तल को नियुक्त किया गया है। सूत्रों के अनुसार, पार्टी ने न केवल नेतृत्व में बदलाव किया, बल्कि राज्यसभा सचिवालय को पत्र लिखकर यह भी अनुरोध किया कि राघव चड्ढा को सदन में बोलने के लिए समय न दिया जाए। इसके बाद से आम आदमी पार्टी और चड्ढा के बीच दूरियों की चर्चा शुरू हो गई है। इस फैसले ने सियासी गलियारों में कई सवाल खड़े कर दिए हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।