Hindi News
›
Video
›
India News
›
Sanjay Singh on Raghav Chadha: AAP Removes Raghav Chadha from Post of Deputy Leader in Rajya Sabha
{"_id":"69ce782c26ee6b93bc031bb0","slug":"sanjay-singh-on-raghav-chadha-aap-removes-raghav-chadha-from-post-of-deputy-leader-in-rajya-sabha-2026-04-02","type":"video","status":"publish","title_hn":"Sanjay Singh on Raghav Chadha: राघव चड्ढा को AAP ने दिया झटका तो संजय सिंह ने कह दी बड़ी बात","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Sanjay Singh on Raghav Chadha: राघव चड्ढा को AAP ने दिया झटका तो संजय सिंह ने कह दी बड़ी बात
वीडियो डेस्क अमर उजाला डॉट कॉम Published by: Suresh Kumar Shah Updated Thu, 02 Apr 2026 07:37 PM IST
Sanjay Singh on Raghav Chadha: अरविंद केजरीवाल की आम आदमी पार्टी ने गुरुवार को सांसद राघव चड्ढा को राज्यसभा के उपनेता पद से हटा दिया है। उनकी जगह यह पोस्ट राज्यसभा सांसद अशोक मित्तल दे दी है। पार्टी ने राज्यसभा सचिवालय को इस संदर्भ में एक पत्र भेजा। वहीं, इस मुद्दे पर अब जमकर राजनीति भी देखने को मिल रही है। भाजपा नेताओं ने अरविंद केजरीवाल पर हमला बोलना शुरु कर दिया।
इस बीच, AAP सांसद संजय सिंह ने बड़ा बयान दिया है। राघव चड्ढा को राज्यसभा के उपनेता पद से हटाए जाने पर संजय सिंह ने कहा कि, "उस संबंध में पार्टी के निर्णय से राज्यसभा सचिवालय को अवगत करा दिया गया है।"
राज्यसभा में उपनेता बनाए जाने पर AAP सांसद अशोक मित्तल ने कहा, "हम एक लोकतांत्रिक पार्टी हैं और हम लोकतांत्रिक परंपराओं का पूरी तरह से पालन करते हैं। हर सांसद और हर नेता चाहता है कि उसे अलग-अलग समय पर अलग-अलग जिम्मेदारियां दी जाएं, ताकि वे सीख सकें और पार्टी व देश को लाभ पहुंचा सकें। उस कड़ी में यह ज़िम्मेदारी मुझे सौंपी गई है। राघव जी से पहले, यह ND गुप्ता जी के पास थी। मेरे बाद, यह किसी और के पास जाएगी। तो, यह प्रक्रिया तो हर लोकतांत्रिक पार्टी में होनी चाहिए।"
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।