{"_id":"6544eba71b1118de830749c5","slug":"maneka-gandhi-demanded-immediate-arrest-of-elvish-yadav-2023-11-03","type":"video","status":"publish","title_hn":"Elvish Yadav Noida Rave Case: मेनका गांधी ने की एल्विश यादव को तुरंत गिरफ्तार करने की मांग","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Elvish Yadav Noida Rave Case: मेनका गांधी ने की एल्विश यादव को तुरंत गिरफ्तार करने की मांग
वीडियो डेस्क/अमर उजाला डॉट कॉम Published by: सुरेश शाह Updated Fri, 03 Nov 2023 06:16 PM IST
एल्विश यादव के खिलाफ नोएडा के सेक्टर-49 में मुकदमा दर्ज हुआ है। उन पर जहरीले सांपों की तस्करी करने और गैर कानूनी रूप से रेव पार्टी आयोजित करवाने का आरोप लगा है। एल्विश यादव पर आरोप लगे हैं कि उन्होंने सापों की तस्करी की है। वह इनके जहर का इस्तेमाल करते हैं। आरोपियों के कब्जे से पुलिस ने 20 मिलीलीटर जहर और नौ जिंदा सांप बरामद किए गए हैं। वहीं, इस परे मामले पर भारतीय जनता पार्टी की लोकसभा सांसद और पशु अधिकार कार्यकर्ता मेनका गांधी का भी बयान सामने आया हैं। मेनका गांधी ने एल्विश यादव की गिरफ्तारी की मांग की है। इतना ही नहीं, मेनका गांधी ने एल्विश यादव को इस पूरे मामले का किंगपिन यानी सरगना बताया है। उन्होंने कहा है एल्विश की गिरफ्तारी जरूर हो। मेनका ने कहा है कि एल्विश को सात साल की सजा होनी चाहिए। वहीं, दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाती मालीवाल ने एल्विश यादव की हरियाणा के सीएम मनोहर लाल के साथ की फोटो शेयर करते हुए भाजपा पर निशाना साधा है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।