{"_id":"6329dedb8f1de4247c6a68fd","slug":"many-shocking-revelations-in-mohali-mms-case","type":"video","status":"publish","title_hn":"मोहाली MMS कांड में हुए कई चौंकाने वाले खुलासे","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
मोहाली MMS कांड में हुए कई चौंकाने वाले खुलासे
वीडियो डेस्क अमर उजाला.कॉम Published by: कुलभूषण राजदेव Updated Tue, 20 Sep 2022 09:14 PM IST
Link Copied
चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी में छात्राओं के आपत्तिजनक वीडियो मामले की एसआईटी ने जांच शुरू कर दी है। टीम ने मंगलवार को करीब साढ़े छह घंटे कड़ी सुरक्षा में आरोपियों से आमने सामने बिठाकर पूछताछ की। इसमें कई अहम सुराग टीम के हाथ लगे हैं। सूत्रों से पता चला है कि मामले में पुलिस ने एक और युवक को राउंडअप किया है। इस बारे में कोई भी अधिकारी पुष्टि नहीं कर रहा है। वहीं, एसआईटी में शामिल टीम के सदस्यों का कहना है कि जल्दी ही मीडिया से इस बारे में बातचीत की जाएगी। यह भी सामने आया है कि पुलिस ने आरोपी लड़की से शनिवार रात ही उसके मोबाइल से आपत्तिजनक वीडियो रिकवर कर लिए थे। ये सभी वीडियो कमर के नीचे के हिस्से के थे। एसआईटी ने जांच सुबह साढ़े छह बजे शुरू कर दी थी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।