Hindi News
›
Video
›
India News
›
NCP leader Nawab Malik arrested in money laundering and underworld connection case
{"_id":"6216268616e38f1ab2731f2a","slug":"ncp-leader-nawab-malik-arrested-in-money-laundering-and-underworld-connection-case","type":"video","status":"publish","title_hn":"मनी लॉन्ड्रिंग और अंडरवर्ल्ड कनेक्शन के मामले में एनसीपी नेता नवाब मलिक गिरफ्तार","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
मनी लॉन्ड्रिंग और अंडरवर्ल्ड कनेक्शन के मामले में एनसीपी नेता नवाब मलिक गिरफ्तार
वीडियो डेस्क/अमर उजाला.कॉम Published by: कुलभूषण राजदेव Updated Wed, 23 Feb 2022 07:01 PM IST
Link Copied
राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के कद्दावर नेता और महाराष्ट्र सरकार में मंत्री नवाब मलिक पर बुधवार को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने बड़ी कार्रवाई की है। जांच एजेंसी ने तड़के ही दाऊद इब्राहिम से जुड़े एक मनी लॉन्ड्रिंग केस में उनके घर पर छापा मारा और इसके बाद सात बजे ईडी उन्हें अपने साथ पूछताछ के लिए ले गई। बताया गया है कि तकरीबन छह घंटे तक चली पूछताछ के बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है।वहीं ईडी के दफ्तर से बाहर निकलने के बाद नवाब मलिक ने कहा कि उन्हें जांच एजेंसी ने गिरफ्तार कर लिया है, लेकिन वे इससे डरेंगे नहीं। उन्होंने कहा कि वे इससे लड़ेंगे और जीत कर ही बाहर निकलेंगे। इससे पहले जिस वक्त नवाब मलिक से पूछताछ चल रही थी, उस वक्त राकांपा कार्यकर्ताओं ने ईडी के दफ्तर के बाहर जमकर हंगामा काटा
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।