Hindi News
›
Video
›
India News
›
Now BJP trapped by commenting on Rahul Gandhi's age, Amit Shah came under attack
{"_id":"635bb6d72f79a8643c068677","slug":"now-bjp-trapped-by-commenting-on-rahul-gandhi-s-age-amit-shah-came-under-attack","type":"video","status":"publish","title_hn":"अब राहुल गांधी की उम्र पर कमेंट कर फंसी बीजेपी, अमित शाह आए निशाने पर","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
अब राहुल गांधी की उम्र पर कमेंट कर फंसी बीजेपी, अमित शाह आए निशाने पर
वीडियो डेस्क/अमर उजाला डॉट कॉम Published by: प्रवीण तिवारी Updated Fri, 28 Oct 2022 08:13 PM IST
Link Copied
भारत जोड़ो यात्रा के दौरान कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी रोजाना सैकड़ों लोगों से मिल रहे हैं, कांग्रेस के सहयोगी संगठन भी इसमें काफी सक्रिय हैं। भारत जोड़ो यात्रा की कई तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट की जा रही हैं, कांग्रेस जमीन से लेकर सोशल मीडिया तक इस यात्रा को सफल बनाने के प्रयास में जुटी हुई है। कांग्रेस की तरफ से इसको हर स्तर पर सफल बनाने की कवाय़द जारी है। लेकिन इसकी चर्चा अधिकतर निगेटिव खबरों को लेकर भी हो रही है। बीजेपी कभी राहुल गांधी के स्लिप ऑफ टंग तो कभी उनकी टी-शर्ट की कीमत को लेकर निशाना साध रही है, लेकिन शायद उनके तीर सही निशाने पर नहीं पड़ रहे। पिछले कुछ दिनों में कई ऐसे मौके सामने आए हैं जब बीजेपी ने राहुल गांधी को घेरने की कोशिश की। लेकिन, इन सभी मौकों पर बीजेपी के लिए दांव उल्टा ही पड़ गया। राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा पर निशाना साधने के चक्कर में बीजेपी एक के बाद एक कई गलतियां करती जा रही हैं। कांग्रेस पर निशाना साधने के चक्कर में बीजेपी को खुद आलोचनाओं का सामना करना पड़ रहा है। अब तक ऐसे कई मौके देखने को मिले जब बीजेपी नेताओं ने भारत जोड़ो यात्रा को लेकर राहुल गांधी पर निशाना साधना चाहा तो उनके दाव उन्हीं पर उल्टे पड़े और कैसे कांग्रेस के नेताओं ने बीजेपी को करारा जवाब भी दिया। जिसका ताजा उदाहरण एक बार फिर से देखने को मिला है।
दरअसल, बीजेपी के नेता ऋषि बागरी ने राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए ट्वीट किया। ऋषि बागरी ने अपने एक ट्वीट में लिखा, "यूथ आइकॉन राहुल गांधी और अमित शाह की उम्र में सिर्फ 5 साल का अंतर है।" इसके बाद ऋषि बागरी ने एक अन्य ट्वीट में लिखा, "..... और मैच्योरिटी का अंतर 50 साल का होता है !! लेकिन, ऋषि बागरी का यह ट्वीट उन्हीं पर भारी पड़ गया और वह कांग्रेस नेताओं समेत सोशल मीडिया यूजर्स के निशाने पर आ गए और लोगों से उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया। कुछ लोग तो भाजपा नेता अमित शाह की तस्वीर शेयर करते हुए बीजेपी और ऋषि बागरी पर कटाक्ष कर रहे हैं। इससे पहले भी ऐसे कर कई मौके सामने आ चुके है जब बीजेपी ने राहुल गांधी पर निशाना साधा हो लेकिन उनका दाव उन्हीं पर उल्टा पड़ रहा हो।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।