Hindi News
›
Video
›
India News
›
Parliament news: In the Adani case, both the Houses of the Parliament are divided, the opposition and the majo
{"_id":"63e396f85bd8d06e0a090a57","slug":"parliament-news-in-the-adani-case-both-the-houses-of-the-parliament-are-divided-the-opposition-and-the-majo-2023-02-08","type":"video","status":"publish","title_hn":"पार्लियामेंट न्यूज : अडानी मामले में संसद के दोनों सदनों में मचा घमासान, एक-दूसरे से भिड़े पक्ष-विपक्ष","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
पार्लियामेंट न्यूज : अडानी मामले में संसद के दोनों सदनों में मचा घमासान, एक-दूसरे से भिड़े पक्ष-विपक्ष
video desk amar ujala.com Published by: अंजलि देवी Updated Wed, 08 Feb 2023 06:05 PM IST
Link Copied
बजट सत्र के दौरान राष्ट्रपति के अभिभाषण पर संसद में जोरदार बहस हुई। अदाणी कंपनी के शेयरों के मुद्दे पर भाजपा और कांग्रेस में जमकर घमासान मचा और एक-दूसरे पर हमले हुए। बीते दिन कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने संसद में सरकार को अदाणी के मुद्दे पर घेरा जिसके बाद आज राज्यसभा और लोकसभा दोनों सदनों में काफी हंगामा देखने को मिला... दोनों सदनों में पक्ष विक्ष ने एक-दूसरे पर जमकर वार-पलटवार किए... सदन की कार्यवाही के दौरान लोकसभा में कांग्रेस सांसद अधीर रंजन चौधरी ने सवाल उठाते हुए कहा कि अदाणी के नाम से भाजपा को इतनी चिंता क्यों हो रही है। भारत में इतने उद्योगपति हैं, लेकिन BJP अदाणी के नाम से इतना लगाव क्यों महसूस कर रही है कि राहुल गांधी द्वारा अदाणी की आलोचना इन्हें अच्छी नहीं लग रही... वहीं अधीर रंजन पर पलटवार करते हुए अमित शाह ने कहा कि अधीर रंजन चीन पर अनर्गल बयानबाजी कर रहे हैं। अगर आपके पास इन आरोपों के स्रोत हैं तो बता दें फिर आपको जो बोलना है बोलिए। शाह ने कहा कि आप हजारों एकड़ जमीन हारकर आए थे तो क्या चर्चा की थी...
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।