Hindi News
›
Video
›
India News
›
PM Modi receives a grand welcome in Rome, Meloni writes, 'Welcome to Rome my friend'
{"_id":"6a0d2af9dcd38cda8c058ffb","slug":"pm-modi-receives-a-grand-welcome-in-rome-meloni-writes-welcome-to-rome-my-friend-2026-05-20","type":"video","status":"publish","title_hn":"PM Modi Italy Visit: पीएम मोदी का रोम में शानदार स्वागत, मेलोनी ने लिखा 'रोम में आपका स्वागत है मेरे दोस्त'","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
PM Modi Italy Visit: पीएम मोदी का रोम में शानदार स्वागत, मेलोनी ने लिखा 'रोम में आपका स्वागत है मेरे दोस्त'
वीडियो डेस्क अमर उजाला डॉट कॉम Published by: लोकेंद्र त्यागी Updated Wed, 20 May 2026 09:01 AM IST
Link Copied
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने पांच देशों के दौरे के अंतिम चरण में इटली पहुंच चुके हैं, जहां उनका बेहद गर्मजोशी से स्वागत किया गया। रोम पहुंचते ही भारत और इटली के रिश्तों की नई तस्वीर दुनिया के सामने दिखाई दी। इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वागत में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर खास पोस्ट साझा की। मेलोनी ने पीएम मोदी के साथ तस्वीर पोस्ट करते हुए लिखा, “मेरे दोस्त, रोम में आपका स्वागत है।” इस पोस्ट के साथ उन्होंने दोनों नेताओं की तस्वीर भी साझा की, जिसने सोशल मीडिया पर तेजी से सुर्खियां बटोरीं।
प्रधानमंत्री मोदी के रोम पहुंचने पर वहां रहने वाले भारतीय समुदाय में भी जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। प्रवासी भारतीयों ने भारतीय संस्कृति की झलक पेश करते हुए पारंपरिक कार्यक्रम आयोजित किए। ढोल-नगाड़ों और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच प्रधानमंत्री मोदी ने लोगों का अभिवादन स्वीकार किया। इस दौरान एक खास पल तब देखने को मिला जब एक बच्चे ने पीएम मोदी को उसका बनाया हुआ चित्र भेंट किया। प्रधानमंत्री ने बच्चे से बातचीत की और उस चित्र पर ऑटोग्राफ देकर उसका उत्साह बढ़ाया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।