फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   News Update Controversy surrounds Rehan Vadra’s photo exhibition offer host Kerala heats political atmosphere

न्यूज अपडेट: रेहान वाड्रा की प्रदर्शनी पर सियासी घमासान, सीएम सतीशन की पेशकश पर भाजपा ने उठाए सवाल

Fri, 23 Oct 2026 12:40 PM IST
अस्मिता त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: अस्मिता त्रिपाठी Updated Fri, 23 Oct 2026 12:40 PM IST
विज्ञापन
News Update Controversy surrounds Rehan Vadra’s photo exhibition offer host Kerala heats political atmosphere
न्यूज अपडेट - फोटो : Amar Ujala
रेहान वाड्रा की प्रदर्शनी केरलम में लगाने का प्रस्ताव
विज्ञापन

केरलम के मुख्यमंत्री वी डी सतीशन ने प्रियंका गांधी के बेटे और कलाकार रायहान वाड्रा की प्रदर्शनी लगाने की पेशकश की है। दिल्ली के बीकानेर हाउस में उनकी प्रदर्शनी से विरोध प्रदर्शनों की कुछ तस्वीरें हटाए जाने पर विवाद हुआ था। सतीशन ने कहा कि केरलम पूरी प्रदर्शनी बिना किसी रोक-टोक के आयोजित करने के लिए तैयार है। 
Trending Videos

जर्मनी में आग से मारे गए तीन भारतीयों के शव स्वदेश पहुंचे
जर्मनी में एक आवासीय इमारत में आग लगने से जान गंवाने वाले केरलम के तीन लोगों में से दो के शव शुक्रवार सुबह कोच्चि लाए गए। मृतकों की पहचान सिविन जॉनी (26), अंजलि शीला जॉय (27) और नोवा साबू (25) के रूप में हुई है। तीसरे शव के रात तक पहुंचने की उम्मीद है। राज्य सरकार शवों को लाने का खर्च उठा रही है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

 कोटिया गांवों में आंध्र प्रदेश की चुनावी गतिविधियों का विरोध करेगी बीजद
ओडिशा और आंध्र प्रदेश के बीच विवादित कोटिया गांवों में चुनावी गतिविधियों के विरोध में बीजद का प्रतिनिधिमंडल शुक्रवार को दौरा करेगा। पार्टी नेता नवीन पटनायक ने प्रतिनिधिमंडल से ग्रामीणों की समस्याएं जानने और मौके की स्थिति का आकलन करने को कहा है। दोनों राज्य इन गांवों पर अपना दावा करते हैं। मामला सुप्रीम कोर्ट में लंबित है।

पुडुचेरी में भारी बारिश, स्कूलों में छुट्टी घोषित
पुडुचेरी और आसपास के इलाकों में शुक्रवार को भारी बारिश के कारण कई निचले क्षेत्रों में जलभराव हो गया। शिक्षा मंत्री ए नमस्सिवायम ने पुडुचेरी और कराईकल के सभी सरकारी और निजी स्कूलों में छुट्टी घोषित की। पिछले 24 घंटे में पुडुचेरी में 9.6 सेंटीमीटर और कराईकल में चार सेंटीमीटर बारिश दर्ज की गई।
 
जेल से रिहा हुईं एनटीके नेता कार्तिका, चुनाव प्रचार पर पाबंदी को बताया अलोकतांत्रिक

तमिलनाडु में नाम तमिलर काची (एनटीके) की नेता एम कार्तिका शुक्रवार को कोयंबटूर सेंट्रल जेल से जमानत पर रिहा हो गईं। उन पर मुख्यमंत्री सी जोसेफ विजय के रोड शो के दौरान चुनाव आचार संहिता उल्लंघन और सड़क जाम करने का आरोप था। कार्तिका ने आरोप लगाया कि सरकार कानूनी कार्रवाई के जरिए विपक्ष की आवाज दबा रही है। उन्होंने चुनाव के दौरान प्रचार सीमित करने को अलोकतांत्रिक बताया।

विज्ञापन

पोलैंड के प्रधानमंत्री डोनाल्ड टस्क ने कर्नाटक के मुख्यमंत्री से की मुलाकात
बेंगलूरू में पोलैंड के प्रधानमंत्री डोनाल्ड फ्रांसिसजेक टस्क ने कर्नाटक के मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार से मुलाकात की। उनके साथ राज्य मंत्री प्रियांक खरगे और अन्य मंत्री भी मौजूद रहे। करीब 100 पोलिश कारोबारी नेताओं के प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व कर रहे टस्क का उद्देश्य कर्नाटक में व्यापारिक सहयोग और निवेश की संभावनाएं तलाशना है। इससे पहले पोलैंड के वित्त एवं अर्थव्यवस्था मंत्री आंद्रेज डोमान्स्की ने भारत के साथ व्यापार बढ़ाने की संभावनाओं पर जोर दिया। उन्होंने सूचना प्रौद्योगिकी और अंतरिक्ष क्षेत्र में सहयोग को महत्वपूर्ण बताया।

रेहान वाड्रा की प्रदर्शनी पर केरलम में सियासी विवाद
केरलम में रेहान वाड्रा की फोटो प्रदर्शनी आयोजित करने के मुख्यमंत्री वी डी सतीशन के प्रस्ताव पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष राजीव चंद्रशेखर ने सवाल उठाए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि जहां रेहान को विशेष सुविधा दी जा रही है, वहीं विरोध प्रदर्शन करने वाले केरलम के युवाओं पर पुलिस कार्रवाई कर रही है। चंद्रशेखर ने बेरोजगारी, कथित राजनीतिक भ्रष्टाचार और नाबालिग मुस्लिम लड़की की जबरन शादी के मामले में भी सरकार की प्रतिक्रिया पर सवाल उठाए। उन्होंने राहुल गांधी और सतीशन से पूछा कि क्या अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता और लोकतांत्रिक अधिकार सभी को समान रूप से मिल रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed