Live
विधान परिषद चुनाव 2026 LIVE: केंद्रीय मंत्री ने पुणे में वोट डाला, महाराष्ट्र की पांचों सीटों पर जीत का भरोसा
MLC Election Voting Live Updates in Hindi: उत्तर प्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र और कर्नाटक में विधान परिषद की 28 सीटों के लिए मतदान जारी है। चुनाव आयोग के कार्यक्रम के मुताबिक, वोटिंग सुबह 8 बजे से शाम 4 बजे तक चलेगी, जबकि मतगणना 27 अक्टूबर को होगी। इन सीटों पर स्नातक और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों के मतदाता अपने प्रतिनिधियों का चुनाव करेंगे। अमर उजाला के इस लाइव ब्लॉग में पढ़ें इससे जुड़े ताजा अपडेट...
लाइव अपडेट
नागपुर ग्रेजुएट्स निर्वाचन क्षेत्र में गडकरी और उनके परिवार ने डाला वोट
महाराष्ट्र विधान परिषद (MLC) की पांच शिक्षक और ग्रेजुएट्स सीटों के लिए मतदान जारी है। शुक्रवार सुबह केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने नागपुर ग्रेजुएट्स निर्वाचन क्षेत्र में अपना वोट डाला। भाजपा के वरिष्ठ नेता ने अपनी पत्नी कंचन गडकरी, बेटे और बहू के साथ शहर के महल इलाके में स्थित न्यू इंग्लिश स्कूल के मतदान केंद्र पर अपने मताधिकार का प्रयोग किया।भाजपा ने नागपुर ग्रेजुएट्स निर्वाचन क्षेत्र से पूर्व विधायक सुधाकर कोहाले को मैदान में उतारा है। गडकरी खुद भी कई बार इस निर्वाचन क्षेत्र से एमएलसी रह चुके हैं। कांग्रेस ने यहां से मौजूदा एमएलसी अभिजीत वंजारी को अपना उम्मीदवार बनाया है। नागपुर ग्रेजुएट्स निर्वाचन क्षेत्र के अलावा, पुणे डिवीजन ग्रेजुएट्स, छत्रपति संभाजीनगर (औरंगाबाद) ग्रेजुएट्स, पुणे शिक्षक और अमरावती शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों में भी ये द्विवार्षिक चुनाव हो रहे हैं। इन पांचों सीटों पर महायुति और विपक्षी महा विकास अघाड़ी गठबंधन के बीच मुकाबला है।
एमएलसी चुनाव: केंद्रीय मंत्री मोहोल ने पुणे में वोट डाला, सभी 5 सीटों पर महायुति की जीत का भरोसा जताया
महाराष्ट्र विधान परिषद की पुणे शिक्षक और स्नातक निर्वाचन क्षेत्रों के लिए शुक्रवार सुबह मतदान शुरू हुआ। इस दौरान केंद्रीय मंत्री मुरलीधर मोहोल और पुणे स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से महा विकास अघाड़ी उम्मीदवार हर्षदा देशमुख-जाधव समेत कई लोगों ने अपने वोट डाले। पुणे स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में, भाजपा ने एनसीपी एसपी उम्मीदवार हर्षदा देशमुख-जाधव के खिलाफ स्मिता जाधव को मैदान में उतारा है, जबकि शिवसेना यूबीटी ने भी अपना उम्मीदवार खड़ा किया है।पुणे शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में, भाजपा ने कांग्रेस के मौजूदा एमएलसी जयंत असगांवकर के खिलाफ कौस्तुभ गावड़े को उतारा है। शिवसेना, निर्दलीय उम्मीदवार सचिन सानप का समर्थन कर रही है, जो राज्य मंत्री उदय सामंत के विशेष कार्याधिकारी हैं। अपना वोट डालने के बाद मोहोल ने कहा, 'पिछले चुनावों और स्थानीय निकाय चुनावों के अनुभवों को देखते हुए, महाराष्ट्र की जनता भाजपा के साथ है।'
भाजपा नेता ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के नेतृत्व वाली सरकार ने अच्छा काम किया है, और लोगों ने विकास की गति को देखा है। उन्होंने कहा, 'शिक्षित मतदाता समझदार होते हैं और वे सोच-समझकर अपना फैसला लेते हैं। मुझे पूरा भरोसा है कि महायुति गठबंधन सभी पांचों सीटों पर जीत हासिल करेगा।'
कर्नाटक सीएम ने की अपील
कर्नाटक सीएम डीके शिवकुमार ने विधान परिषद चुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार के लिए समर्थन मांगा है। सीएम ने एक वीडियो जारी कर कांग्रेस पार्टी के उम्मदीवार को समर्थन देने की अपील की।यूपी की 11 सीटों पर मतदान जारी
उत्तर प्रदेश विधान परिषद की 11 सीटों पर मतदान हो रहा है। इनमें 5 स्नातक और 6 शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र शामिल हैं।स्नातक निर्वाचन क्षेत्रों में लखनऊ डिवीजन ग्रेजुएट्स, वाराणसी डिवीजन ग्रेजुएट्स, आगरा डिवीजन ग्रेजुएट्स, मेरठ डिवीजन ग्रेजुएट्स और इलाहाबाद-झांसी डिवीजन स्नातक सीटें शामिल हैं।
शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों में लखनऊ डिवीजन टीचर्स, वाराणसी डिवीजन टीचर्स, आगरा डिवीजन टीचर्स, मेरठ डिवीजन टीचर्स, बरेली-मुरादाबाद डिवीजन टीचर्स और गोरखपुर-फैजाबाद डिवीजन टीचर्स सीटें शामिल हैं।
महाराष्ट्र में विधान परिषद चुनाव के लिए मतदान जारी
महाराष्ट्र की पांच विधान परिषद सीटों के लिए मतदान जारी है। इन सीटों के लिए 182 उम्मीदवार लाइन में हैं।#WATCH पुणे(महाराष्ट्र): केंद्रीय मंत्री मुरलीधर मोहोल ने पुणे संभाग में महाराष्ट्र विधान परिषद चुनाव के लिए अपना वोट डाला। https://t.co/oHutmjyzoy
— ANI_HindiNews (@AHindinews) October 23, 2026
कैसे होता है विधान परिषद चुनाव?
शिक्षक और स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव में तय वोटर को अपनी पहली दूसरी और तीसरी वरीयता के अनुसार वोट करना होता है। पहली वरीयता के लिए वोट का कोटा तय है। यदि कोई उम्मीदवार पहले वरीयता का वोट उतना पा लेता है तो वह चुनाव जीत लेता है। अगर किसी उम्मीदवार को निर्धारित कोटे से अधिक प्रथम वरीयता वोट मिलता है तो उसके अतिरिक्त वोट उसकी दूसरी वरीयता के आधार पर उन उम्मीदवारों में बांट दिए जाते हैं।
ऐसा भी कई बार होता है कि प्रथम वरीयता का तय कोटा कोई भी उम्मीदवार छू नहीं पता है। वैसे में सबसे कम प्रथम वरीयता वोट पाने वाले उम्मीदवार को प्रतियोगिता से बाहर कर दिया जाता है और उसके मत पत्रों पर दर्ज दूसरी वरीयता के वोटों को संबंधित शेष उम्मीदवारों के खातों में ट्रांसफर कर दिया जाता है। यह प्रक्रिया तब तक चलती है, जब तक कि प्रथम वरीयता का आवश्यक कोटा किसी उम्मीदवार को प्राप्त नहीं हो जाए।
'BJP हर चुनाव को गंभीरता से लेती है'
वाराणसी में MLC चुनावों को लेकर भाजपा नेता अनिल राजभर ने कहा, 'हम मतदाताओं से अपील करते हैं कि वे अपना वोट डालें। हमारे दोनों उम्मीदवार भारी अंतर से जीतेंगे और विधान परिषद में पहुंचेंगे। BJP हर चुनाव को गंभीरता से लेती है।'
बरेली मुरादाबाद मतदान क्षेत्र के लिए वोटिंग जारी
बरेली-मुरादाबाद निर्वाचन क्षेत्र के एमएलसी चुनाव के लिए मतदान जारी है।#WATCH मुरादाबाद (उत्तर प्रदेश): बरेली-मुरादाबाद शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के MLC चुनाव के लिए मतदान जारी है। https://t.co/FQKwnOHXPM
— ANI_HindiNews (@AHindinews) October 23, 2026